प्रयागराज में युवक की गोली मारकर हत्या, तबलीगी जमात पर की थी टिप्पणी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में रविवार की सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपित को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंपा दिया। प्रयागराज जिले में हुई हत्‍या के मामले को संज्ञान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी लिया है। साथ ही मृतक के परिवार को 4 लाख का मुआवज़ा, हत्यारोपियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई करने के आदेश अधिकारियों को दिए है।

A youth was shot dead in Prayagraj district

क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, मामला प्रयागराज जिले के करेली थाना क्षेत्र के बक्शी मोड़ा का है। लोटन निषाद पुत्र स्वर्गीय तुलसी निषाद रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव की ही चाय की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान लोटन का वहां बैठे कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ी तो वहां मौजूद मोहम्मद सोना लोटन से उलझ पड़ा और मारपीट करने लगा। लोगों की मानें तो इसी बीच मोहम्मद सोना ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। गोली लगने से लोटन निषाद जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। गोली की आवाज सुनकर लोग वारदात स्थल की ओर भागते हुए पहुंचे। लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपित मोहम्मद सोना वहां से भागने लगा। उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया और पिटाई की गई।

आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
उधर, लोटन को लोग अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। सूचना पाकर वहां करेली थाने की फोर्स पहुंची। लोगों ने आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। इसके बाद आइजी रेंज समेत पुलिस के उच्‍च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मामले की तहकीकात की जा रही है। संदिग्‍ध लोगों से पूछताछ भी पुलिस कर रही है। फिलहाल गांव में भारी संख्‍या में पुलिस फोर्स तैनात है।

हत्या की वजह बताई जा रही है...
करेली थाना क्षेत्र में हत्या की घटना में यह बात सामने आ रही है कि चाय की दुकान पर लोटन निषाद ने तबलीगी जमात की वजह से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की बात कह दी थी। इस पर मोहम्मद सोना से उसका विवाद हुआ और फिर सोना ने तमंचा से उसे गोली मार दी। इस मामले में आरोपित पर रासुका के तहत कार्रवाई किए जाने की बात आईजी ने कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+