Video- अलगीढ़ फिल्म विवादों में रिक्शाचलक ने कहा मैं गे नहीं हूं
लखनऊ। मनोज बाजपेयी जिस प्रोफेसर का किरदार उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म अलीगढ़ में निभा रहे हैं उसके रीलीज होने से पहले ही यह विवादों में आ गयी है। फिल्म में जिस रिक्शा चालक को समलैंगिक बताया गया है उसने सामने आकर कहा है कि वह समलैंगिक नहीं है।

हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में एक प्रोफेसर को समलैंगिक दिखाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि उसका संबंध एक रिक्शा चालक से है। लेकिन रिक्शा चालक सामने आया है और खुद इस बात की पुष्टि की है कि वह समलैंगिक नहीं है।
फिल्म में तीन अन्य पत्रकारों को भी दिखाया गया है। रिक्शा चालक ने दावा किया है कि वर्ष 2010 में अलगीढ़ विश्विद्यालय के गेट पर खड़ा होता था। एक दिन प्रोफेसर साहब ने उनसे मेडिकल कॉलोनी चलने को कहा। मैं गया और उन्होंने पूछा कि उपर आओगे तो मैं उपर गया और उन्होंने मुझे पानी पिलाया इसके बाद वह मेरे साथ जबरन संबंध बनाने लगे। उन्होने कहा कि अगर मुझे ऐसा नहीं करने दिया तो वह मेरे खिलाफ चोरी का आरोप लगायें।
रिक्शा चालक ने कहा कि मैं समलैंगिक नहीं हूं और मै विवाहित हूं मेरे दो बच्चे भी हैं। यही नहीं अलगीगढ़ के एक पत्रकार आदिल मुर्तजा की मदद से प्रोफेसर के खिलाफ मामला भी दर्ज करा दिया है। वहीं फिल्म की रीलीज पर भी प्रतिबंध लगाने की अपील की गयी है।












Click it and Unblock the Notifications