Video: थाने में बेटे ने मां पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, चीखती रही महिला, संपत्ति के चलते उठाया ये कदम

Aligarh news: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अलीगढ़ जिले में एक बेटे ने थाना परिसर में अपनी मां पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग लगने के बाद मां आग की लपटों से घिर गई और चीखने-चिल्लाने लगी।

महिला को जलता हुआ देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी तत्काल महिला के पास पहुंचे और कंबल तथा अन्य कपड़े फेंक कर आग पर काबू पाए। हालांकि तब तक महिला बुरी तरह झुलस गई थी। महिला को अस्पताल ले जाने के साथ ही बेटे को हिरासत में ले लिया गया।

video-in-aligarh-a-son-poured-petrol-on-his-mother-and-set-her-on-fire-in-a-police-station

गंभीर रूप से झुलसी हुई महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं बेटे को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मामला संपत्ति विवाद का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि पुलिस से शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर बेटे ने ऐसा कदम उठाया।

ससुराल वालों से चल रहा है विवाद
बताया जा रहा है कि जिस महिला को आग लगा है उसका नाम हेमलता है। हेमलता के पति राज बहादुर सिंह की 5 साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार की संपत्ति को लेकर हेमलता का अपने पति के मामा से विवाद चल रहा है।

Recommended Video

    Video: थाने में बेटे ने मां पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, चीखती रही महिला, संपत्ति के चलते उठाया ये कदम

    इसी मामले को लेकर हेमलता अपने पति के मामा और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाई थी। मुकदमे में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि महिला और उसके रिश्तेदारों के बीच पुनः विवाद हो गया था।

    इसी बात को लेकर दोनों पक्षों को मंगलवार को खैर थाने पर बुलाया गया था। थाने पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी उसके बाद हेमलता अपने बेटे के साथ बाहर निकल गई। बाहर निकालने के बाद बेटे ने हेमलता के ऊपर पेट्रोल उड़ेल दिया।

    देखने के बाद पुलिसकर्मी तत्काल भागे दौड़े युवक के पास पहुंचे। उन लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन तब तक वह लाइटर जलाकर हेमलता को आग लगा दिया। आग लगने के बाद हेमलता चिल्लाने लगी। पेट्रोल छिड़के जाने के चलते देखते ही देखते आगे नहीं विकराल रूप धारण कर लिया।

    इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें दिखाई दे रहा है कि महिला आग से जल रही है और चिल्ला रही है। वहीं मौजूद पुलिसकर्मी आग से झुलस रही महिला को बचाने का प्रयास करते हुए देखे जा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+