UP Assembly BY-Election Results 2019: इग्लास सीट से भाजपा के राजकुमार सहयोगी ने मारी बाजी

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के 11 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में अलीगढ़ की इग्लास विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अभय कुमार बंटी को 25937 वोटों से हरा दिया है।

up assembly by election reults 2019 rajkumar sahyogi win from iglas aligarh seat

बसपा उम्मीदवार को 49736 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार उमेश कुमार को 10795 वोट मिले हैं, भाजपा उम्मीदवार राजकुमार सहयोगी को 75472 वोट मिले हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय शोषित पार्टी के उम्मीदवार हरिष कुमार ढांगर को 2762 वोट मिले, लोक दल के उम्मीदवार मुकेश कुमार को 4783 वोट मिले।

वहीं स्वतंत्र जनताराज पार्टी के उम्मीदवार पुष्पेंद्र सिंह को 1086 वोट मिले हैं। इसके अलावा भारतीय भाईचारा पार्टी के उम्मीदवार विकास अलियास विकास कुमार को 503 वोट मिले हैं। जबकि 1087 लोगों ने नोटा दबाया है। विधायक रहे राजवीर दिलेर के हाथरस सांसद चुने जाने के बाद इगलास विधानसभा सीट रिक्त चल रही थी। 21 सितंबर को चुनाव आयोग ने यहां उपचुनाव कराने की घोषणा की थी।

कुल 10 उम्मीदवारों ने यहां दावेदारी ठोंकी। लेकिन, रालोद समेत तीन प्रत्याशियों के जांच में खारिज हो गए। महज सात प्रत्याशी ही मैदान में बाकी रह गए। अब सोमवार को इसके लिए मतदान हुआ। गोवंश, विकास कार्य व जनप्रतिनिधियों की बेरुखी से नाराज लोगों ने मतदान में ज्यादा रुचि नहीं ली। दो दर्जन के करीब गांव में मतदान का बहिष्कार कर दिया। इसी के चलते आजादी के बाद सबसे कम 39.06 फीसद ही वोट पड़े। कुल 3.75 लाख मतदाताओं में से महज 1.46 लाख ने ही वोट डाले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+