गैंगस्टर पति की जमानत के लिए पत्नी ने किया बच्चा चोरी, 50 हजार में बेचा
Aligarh News, अलीगढ़। गैंगस्टप पति की जमानत के लिए एक महिला ने अलीगढ़ जिला जेल के बाहर से 6 माह के उमंग चोरी कर लिया। महिला ने उमंग को 50 हजार रुपये में गाजियाबाद की महिला को बेचा गया था। अलीगढ़ पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस की मदद से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला
एसपी क्राइम डॉ. अरविंद ने बताया कि बीती 17 मई की सुबह प्रियंका नाम की महिला अपने चार माह के बच्चे उमंग को लेकर अपनी ननद के साथ ननदोई योगेश से मुलाकात करने जिला जेल गई थी। प्रियंका अपने पुत्र को जेल के बाहर ही अपनी रिश्तेदार किशोरी को सौंपकर भीतर कागजी कार्यवाही करने गई थी। इसी दौरान एक महिला ने बच्चे को गोद में खिलाने के बहाने से उठा लिया और रफूचक्कर हो गई। इसके बाद पुलिस ने उस महिला का स्केच बनवाकर पेंफलेट बंटवाए और 50 हजार का इनाम घोषित किया।

मुखबिर की सूचना पर हुई बरामदगी
एसपी क्राइम डॉ अरविंद ने बताया कि मुखबिर से पता लगा कि अगवा बच्चा गाजियाबाद भट्टा नंबर 5 रोड पर चौधरी वेदराम के प्लॉट में बनी झुग्गी झोपड़ी में है। पुलिस टीम ने दबिश दी तो बच्चे को बरामद कर हेमलता और अनीता को गिरफ्तार कर लिया। इन महिलाओं ने बताया कि दोनों एक ही गांव की हैं। हेमलता ने बताया कि मेरे पति की जमानत के लिए मुझे 50 हजार रुपये की जरूरत थी, जबकि अनीता को लड़के की चाहत थी।

पति की पैरवी के लिए उठाया कदम
अलीगढ़ जेल में इसका पति गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध है। मुकदमे की पैरवी के लिए इसे रुपये चाहिए थे, जो इस पर नहीं थे। उधर, अनीता को बेटा चाहिए था। ये बात वह हेमलता को बता चुकी थी। पैसा खर्च करने को भी तैयार थी। तब उसने बच्चा चोरी करने की योजना बनाई, सफल भी हो गई। मगर, वह ज्यादा दिन खुशी न मना सकी और पकड़ी गई।












Click it and Unblock the Notifications