अलीगढ: बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप से लूटा 35 लाख का सोना, वारदात से पहले सैनिटाइज किए हाथ, सीसीटीवी में कैद घटना

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दिनदहाड़े ज्वेलरी की दुकान से 35 लाख रुपए का सोना और 40 हजार रुपए कैश लूट लिया। बदमाशों ने ​फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

robbers looted jewellery worth rs 30 lakh in aligarh caught on cctv camera

वारदात से पहले बदमाशों ने सैनिटाइज किए हाथ

मामला अलीगढ़ में बन्नादेवी क्षेत्र के खैर रोड का है। शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे बाइक सवार तीन बदमाश दुकान में घुसे। दुकान में मौजूद शख्स ने सैनिटाइजर से उनका हाथ सैनिटाइजर किया। इससे पहले की दुकान के कर्मचारी और वहां मौजूद ग्राहक कुछ समझ पाते, बदमाशों ने बैग से तमंचा निकाल उन पर तान दिया। बदमाशों ने दुकान से 35 लाख रुपए का सोना और 40 हजार रुपए कैश लूट लिया। इसके बाद तमंचा लहराते हुए बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना

दिनदहाड़े लूट की वारदात से आसपास के क्षेत्र में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। एसपी सिटी और एसपी क्राइम के नेतृत्व में बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। एसएसपी मुनिराज ने बताया कि एसपी सिटी और एसपी क्राइम के नेतृत्व में बदमाशों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शीघ्र ही बदमाशों की तलाश कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+