दिल्ली में अधिकार की सरकार चलाती हैं और यूपी में कंप्यूटर की: राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा, सपा और बसपा उत्तर प्रदेश नहीं चला सकते। सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने जो लैपटॉप बांटे वो सही चल रहा है कि नहीं। राहुल ने कहा कि यूपी में कंप्यूटर कर सरकार चल रही है। मुजफ्फरनगर दंगे पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि राजनीतिक लोगों ने मुजफ्फरनगर में दंगा करवाया।
राहुल ने कहा कि यूपी की सरकार जानती है कि बिना लड़ाये हम जीत नहीं सकते। इसलिये ये लोग राजनीति करके लोगों को लड़वाते हैं। राहुल ने इशारे-इशारे में मुलायम सिंह यादव को मुजफ्फरनगर में दंगों का जिम्मेदार ठहरा दिया। राहुल ने कहा कि कहा कि कांग्रेस अधिकार की राजनीति करती है, धर्म और जाति की नहीं।
उन्होंने यूपीए के राइट टु फूड बिल को यूपी में लागू न करने को लेकर भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि लोगों को सरकार पर इसके लिए दबाव बनाना चाहिए। हालांकि अपने पूरे भाषण में राहुल गांधी भाजपा को ज्यादा लपेटने से बचते दिखे।
राहुल गांधी ने भट्टा परसौल का जिक्र किया और कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल से देश में सबसे ज्यादा फायदा अलीगढ़ के किसानों को होगा। मगर राहुल गांधी ने इस दावे की कोई वजह नहीं बताई। उन्होंने कांग्रेस की पॉपुलर स्कीमों का जिक्र किया और युवाओं से कहा कि यूपी आपको बदलना होगा।












Click it and Unblock the Notifications