अलीगढ़: 4 हजार के लिए अस्पताल स्टाफ ने डंडे से पीटकर ले ली मरीज की जान, तीमारदारों को भी पीटा
अलीगढ़। अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के प्राइवेट हॉस्पिटल में 4 हजार रुपए ना देने के चलते स्टॉफ ने मरीज और तीमारदारों को डंडों से पीटा। इस घटना में मरीज की मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम की है, जब अलीगढ़ के हस्तपुर क्षेत्र के 44 वर्षीय सुल्तान खां को टॉयलेट की शिकायत के चलते अलीगढ़ थाना क्वार्सी क्षेत्र के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि 4 हजार रुपए ना देने के चलते हॉस्पिटल स्टाफ ने मरीज और तीमारदारों के साथ मारपीट की, जिससे मरीज की मौत हो गई। मारपीट की घटना अस्पताल के सीसीटीवी में कैद हो गई है।

मामला अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र में स्थित एनबी हॉस्पिटल का है। यहां सुल्तान खां इलाज कराने आए थे। हॉस्पिटल के द्वारा पैसे ज्यादा ऐंठने पर मरीज के परिजन मरीज को वहां से ले जाने लगे। तभी हॉस्पिटल के वार्ड बॉय ने उसे हॉस्पिटल का पेमेंट करने के लिए रोका। कहा कि जब बाकी 4000 रुपए जमा करोगे तब जाओगे। मरीज ने बताया कि उसने पैसे जमा कर दिए हैं, आप लोग बढ़ा-चढ़ा कर पैसे वसूल रहे हैं। इसी को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई।
मरीज के भतीजे ने बताया कि हॉस्पिटल के चार-पांच लोग डंडे लेकर आए और उन्हें घेर लिया, पहले तो उन्हें काफी देर तक रोके रखा फिर डंडे से मरीज व उन्हें मारना शुरू कर दिया। हमले से मरीज की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि वार्ड बॉय के डंडे से मारने से मरीज की मौत हुई है। पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मारपीट की घटना अस्पताल में लगे कैमरे में कैद हो गई है।
-
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
यूपी की खबरें: बारिश में फसल बर्बाद का मिलेगा मुआवजा, वर्कर्स की बढ़ेगी सैलरी, योगी सरकार के बड़े फैसले -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications