हाथ पर लिखा था ॐ तो मुस्लिम लड़की को उतार दिया मौत के घाट, फिर हिन्दू पति पर लगाया झूठा आरोप

अलीगढ़ से दो दिन पहले एक मुस्लिम युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, पहले युवती के आत्महत्या की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी लेकिन विवेचना के दौरान मामला हत्या का पाया गया। आरोप लगा है फैज़ान नाम के युवक पर जिसने इसलिए युवती को मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसने कुछ साल पहले एक हिन्दू युवक से शादी कर ली थी और मृत युवती के हाथ पर ॐ लिखा हुआ था।

सुसाइड नहीं मुस्कान की हुई थी हत्या
बता दें कि दो दिन पहले अलीगढ कोतवाली थाना इलाके के भूजपुरा में मुस्कान नाम की मुस्लिम लड़की की सुसाइड की सूचना प्राप्त हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के भेज दिया। इस दौरान मृत युवती की मां समीर ने पहले पति दीपक और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। लेकिन इसी बीच पुलिस विवेचना में सामने आया कि नए प्रेमी फैजान ने हत्या की है। वहीं आज फैजान ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

Muslim girl was killed with Om written on her hand then falsely accused her Hindu husband

चार साल से हिन्दू पति के साथ रह रही थी मुस्कान
उधर मुस्कान के पहले पति दीपक के पिता अमर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि उनके बेटे चार साल पहले एक मुस्लिम लड़की से शादी की थी। वो चार साल से साथ रह रहे थे। लेकिन एक साल पहले उसकी माँ घर पर आई और बातें बनाकर लड़की को अपने साथ ले गई। वहां ले जाकर उसने लड़की का निकाह फैजान नाम के एक युवक के साथ करा दिया।

Muslim girl was killed with Om written on her hand then falsely accused her Hindu husband

लड़की के हाथ पर लिखा था ॐ
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मृत युवती का जबरन निकाह इसलिए कराया गया कि वह हिंदू के साथ रहती थी। उन्होंने बताया कि मुस्कान के हाथ पर ओम भी बना हुआ था। लड़की की मां ने उसे मिटाने की कोशिश भी की थी। उन्होंने लड़की को धमकाया भी था कि तू हिंदू के साथ नहीं रहेगी। लिहाजा फैजान ने ही उस लड़की को मार दिया और मेरे और मेरे बेटे के खिलाफ दहेज़ और हत्या का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।

Muslim girl was killed with Om written on her hand then falsely accused her Hindu husband

हिन्दू से शादी करने और हाथ पर ॐ की वजह से की हत्या
दीपक की पड़ोसन मुकेश कुमारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह हत्या फैजान और मुस्कान की मां ने मिलकर की है। हत्या करने के बाद फांसी पर लटका दिया। उन्होंने कहा कि हत्या इसलिए कर दी कि उस लड़की के हाथ पर ॐ खुदा हुआ था और उसने एक हिंदू लड़के से शादी की थी। उन लोगों को यह गवारा नहीं था कि लड़की 4 साल एक हिंदू लड़के के साथ रही है। लेकिन सच सामने आया और पुलिस को सच्चाई पता लगते ही आरोपी फैजान ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+