UP : अमरूद तोड़ने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक बाग से अमरूद चोरी करने के आरोप में 20 साल के एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार रात का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में अब तक कुल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि उसका भाई जंगल में गया था और लौटते समय उसने जमीन से एक अमरूद उठाया। उसके हाथ में अमरूद देखकर कुछ स्थानीय लोगों ने उस पर लाठियों से हमला करना शुरू कर दिया, जब तक कि वह जमीन पर गिरकर बेसुध नहीं हो गया।

man beaten to death over guava in aligarh

अस्पताल ले जाते समय ही तोड़ दिया दम

पुलिस ने बताया कि युवक बेहोशी की हालत में मिला था, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार सर्कल अधिकारी एके पांडे ने बताया ''एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को अस्पताल भेज दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है।

एक अमरूद के लिए युवक की हत्या

बताया जा रहा है कि बाग के मालिक ने बाग को कुछ लोगों को रखवाली के लिए दिया है। इन्हीं लोगों ने युवक के हाथ में अमरूद देखा तो भड़क गए। उन्होंने केवल एक अमरूद के लिए युवक को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले में कार्रवाई में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+