दरोगा ने हाथ में ली पिस्टल, महिला को लगी गोली, मचा हड़कंप, घटना CCTV में कैद, देखें Video
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। अलीगढ़ जनपद में एक दरोगा अपने हाथ में पिस्तौल लेकर देख रहा था इसी दौरान उसकी पिस्टल से गोली चल गई और समीप में खड़ी महिला के सिर में गोली लग गई। गोली लगने से महिला घायल हो गई। [Video अंत में है।]
घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं दरोगा के पिस्टल से चली गोली से महिला घायल होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी होने के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया।

यह पूरी घटना अलीगढ़ जनपद के कोतवाली की है। बताया जा रहा है कि पासपोर्ट वेरिफिकेशन करने के लिए एक महिला कोतवाली में पहुंची थी। महिला वहां पर मौजूद थी और पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान वहां सीसीटीएनएस कार्यालय में तैनात दरोगा मनोज शर्मा हाथ में लेकर पिस्टल देख रहा था।
अचानक उसके पिस्टल से गोली चल गई और गोली सामने खड़ी महिला के सिर के किनारे में लग गई। गोली लगने के बाद महिला जमीन पर गिर जाती है जिससे वहां अपरा तफरी मच गई। महिला के साथ पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए आए उसके परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।
बाद में महिला को चिकित्सकों द्वारा जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है। यह पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का सीसीटीवी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि गोली चलने के बाद महिला तुरंत जमीन पर गिर गई। उसके बाद दरोगा भी हैरान रह गए।
देखें Video-
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लोगों द्वारा लापरवाह दरोगा के प्रति भी प्रतिक्रिया दी जा रही है। इस मामले में एसएसपी द्वारा बताया गया कि दरोगा की पिस्टल से अज्ञात कारणों से चली गोली एक महिला को लगी है। मामले में आरोपी दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। घटना की जांच पड़ताल करवाई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications