'साहब ! मुझे मेरी बीवी से बचा लो...,' नई दुल्हन की इस आदत से खौफ में आया पति, पुलिस से लगाई मदद की गुहार
अलीगढ़, 22 अगस्त: आमतौर पर पति द्वारा शराब पीकर पत्नी से मारपीट, लड़ाई-झगड़े की खबर आती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अजीबोगरीब मामले सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी नई नवेली दुल्हन पर शराब पीकर दांतों से काटकर घायल करने का आरोप लगाया है। यही नहीं, पति ने कहा कि उसकी नई दुल्हन भांग भी खाती है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर अपनी बीवी से छुटकारा दिलाने की मांग की है।

नई दुल्हन करती है शराब और भांग का नशा, फिर...
मामला टप्पल थानाक्षेत्र के गांव खंडेया का है। यहां रहने वाले एक युवक की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। इसके बाद से ही वह परेशान और खौफजदा है। युवक ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि उसकी पत्नी शराब पीने के साथ-साथ भांग भी खाती है। इसके बाद रोज घर में लड़ाई-झगड़ा करती है। युवक ने शिकायत में बताया कि पत्नी ने उसे रात 12 बजे गहरी नींद से जगाकर झगड़ा किया। इसके बाद खुद ही अपनी चूड़ियां तोड़ दीं और अपना सिर दीवार पर पटक दिया।

दांतों से छाती पर काटकर किया लहूलुहान
युवक ने बताया कि पत्नी ने हाथापाई करते हुए उसे हाथ और छाती में दांतों से काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। यही नहीं, उसने ससुर के साथ भी अभद्र व्यवहार किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। युवक ने परेशान होकर 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस से युवक ने कहा, ''साहब मुझे मेरी नवविवाहिता पत्नी से छुटकारा दिलवा दो, मैं बहुत परेशान हो चुका हूं।''

गांव के लोग बोले- अभी तो शादी हुई थी, अब ये नौबत आ गई
इस मामले में पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। सीओ आरके सिसोदिया ने कहा कि इस मामले में युवक की तहरीर के आधार पर थाना टप्पल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मामला गांव में चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि कुछ महीने पहले ही दोनों की शादी हुई है, लेकिन अब ये नौबत आ गई कि पुलिस बुलानी पड़ रही है। युवक अपनी नई दुल्हन से ही छुटकारा पाना चाहता है।
-
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications