अलीगढ़: फिल्‍मी स्‍टाइल में सिपाही को कार के बोनट पर टांग ले गए बदमाश, नहीं चढ़े पुलिस के हत्थे

अलीगढ़। खबर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से है, जहां लोगों के अंदर अब पुलिस का खौफ खत्म हो चला है। दरअसल, 30 अक्टूबर को अलीगढ़ जिले से सामने आई इस सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद तो ऐसा ही लग रहा है। वीडियो फुटेज में एक स्विफ्ट कार सवार बदमाश ने यूपी पुलिस के सिपाही को जोरदार टक्कर मार दी। बचने के चक्‍कर में सिपाही कार के बोनट पर जा गिरा। तो वहीं, कार सवार फिल्‍मी स्‍टाइल में सिपाही को काफी दूर त‍क ऐसे ही लादकर ले गए, बाद में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। इस घटना में सिपाही बुरी तरह घायल हो गया। हालांकि, थाना टप्पल पुलिस ने काफी दूर तक स्विफ्ट कार का पीछा किया, लेकिन कार सवार पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए और भागने में सफल रहे।

Recommended Video

      अलीगढ़: फिल्‍मी स्‍टाइल में सिपाही को कार के बोनट पर टांग ले गए बदमाश, नहीं चढ़े पुलिस के हत्थे
      crooks carrying constable on the bonnet of a car in film style

      जानकारी के मुताबिक, टप्पल पुलिस को सूचना मिली थी कि हामिदपुर तिराहे पर दो घंटे से एक स्विफ्ट कार खड़ी हुई है। इसमें अटैची पार करने वाले गैंग के लोग हैं। इसमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है। बताया जा रहा है कि कार सवार बदमाशों ने महिला को एक ऑटो में बैठा दिया और खुद कार से ऑटो के पीछे आने लगे। अलर्ट स‍िपाही ने तिराहे पर कार को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने कार की स्‍पीड बढ़ा दी। इसके बाद कार सवार बदमाश फिल्मी स्टाइल में करीब पांच सौ मीटर दूर तक सिपाही को बोनट पर लादकर ले गए। कार सवार बदमाशों ने सिपाही को यमुना एक्सप्रेस वे पर फेंकने के बाद फरार हो गए।

      थाना टप्पल में इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सिपाही को चोट लगी है। कार हरियाणा नंबर की थी, जिसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि 23 अक्टूबर को अलीगढ़ के एक शख्‍स सुभाष चंद हामिदपुर से अलीगढ़ के लिए ईको कार में बैठे थे। इसमें दो पुरुष व एक महिला सवार थी। इन्होंने हामिदपुर और टप्पल इंटरचेंज के बीच में सुभाष के सूटकेस से आठ चांदी के सिक्के और 20 हजार रुपए पार कर दिए थे। उसके बाद से ही पुलिस इस अटैची मार गिरोह की तलाश में थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+