Aligarh: मंदिर की कुटिया में मिले बुजुर्ग दंपत्ति के शव पर हैं चोटों के निशान, शक के घेरे में हैं कई लोग
मंदिर के पास बनी एक कुटिया में बुजुर्ग दंपत्ति का शव मिला है। शरीर पर चोटों के निशान हत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं, लेकिन आखिर बेचारे एक कुटिया में जीवन यापन कर रहे बुजुर्ग पत्नी-पत्नी को किसने मौत के घाट उतारा होगा?

अलीगढ़ में बुजुर्ग दंपति का शव मंदिर के समीप स्थित कुटिया में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि बुजुर्ग दंपति के शरीर पर चोटों के निशान हैं, जिसको लेकर इलाका पुलिस के द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया गया है।

कुटिया में मिला बुजुर्ग दंपत्ति का शव
दरअसल पूरा मामला जिला अलीगढ़ के कोतवाली इगलास के गांव बादामपुर के समीप मंदिर की कुटिया का है। घटना सुबह शनिवार की है, जब मृतक रामजीलाल और भगवान देवी को उनकी नातिन नीरू दूध देने कुटिया पर आई तो देखा रामजीलाल व भगवान देवी का शव कुटिया में पड़ा है। अंदर का नजारा देख कर वो घबरा गई और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों को लगी। तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। मामले पर पुलिस के द्वारा जल्द खुलासे का आश्वासन दिया गया है।

Recommended Video

बॉडी पर चोटों के निशान, बेटों से रहते थे अलग
जानकारी अनुसार रामजीलाल उम्र करीब 80 वर्ष और भगवान देवी उम्र करीब 70 वर्ष अपने बेटों से अलग रहते थे। बुजुर्ग दंपति मंदिर के सहारे बनी एक कुटिया में रहते थे। बताया जाता है कि उन्होंने मंदिर के समीप खुद ही अपनी कुटिया बना रखी थी। मंदिर पर पूजा अर्चना करने के साथ-साथ वह अपनी कुटिया में ही जीवन यापन करते थे। वहीं पुलिस को उनकी बॉडी पर चोटों के निशान भी मिले हैं, जिस कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। चूंकि उनकी कुटिया को देखते हुए लूटपाट के दौरान की गई हत्या का मामला होने की संभावना कम है, इसलिए पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications