Aligarh News: बुजुर्ग पिता ने बेटों को जेल भेजने की SSP से लगाई गुहार, कहा- 'साहब बेटे पीटते हैं, बचा लीजिए'
Aligarh News: हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के ऑफिस पहुंचा और खुद को बचाने की गुहार लगाई। साथ ही उन्होंने एसएसपी से अपने दोनों बेटों को जेल भेजने की गुहार भी लगाई। बुजुर्ग का आरोप है कि आए दिन उनके दोनों बेटे उनके साथ मारपीट करते हैं।
इतना ही नहीं, कई बार तो उन्होंने घर से बाहर तक निकाल चुके है। तो वहीं, अब इस मामले की जांच एसएसपी अलीगढ़ ने एसपी ग्रामीण को सौंपी है। यह मामला अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के संजय गांधी कालोनी का है। जयवीर सिंह गन्ना विभाग से सेवानिवृत्त है। अपने बेटों को प्रताड़ना से तंग आकर शुक्रवार 23 जून को जयवीर सिंह एसएसपी ऑफिस पहुंचे।

सेवानिवृत्त जयवीर सिंह ने एसएसपी को दिए अपने शिकायती पत्र में बताया कि वह गन्ना विकास विभाग से सुपरवाइजार से रिटायर्ड हैं। उनकी पत्नी की काफी समय पूर्व मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने अपने बेटों को बड़े लाड़ प्यार से पालकर बड़ा किया था, लेकिन अब दोनों बेटों की निगाह उनकी पेंशन पर है।
जयवीर सिंह ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि उसके बेटों ने मकान पर कब्जा कर घरेलू सामान भी जब्त कर लिया है। आए दिन उनके साथ मारपीट करते हैं। गुरुवार को वह पानी की टंकी के टूटे हुए पाइप को सही कर रहे थे। तभी बड़े बेटे बहू ने उनके साथ मारपीट कर दी। बचाने आई छोटी बहू को भी जमकर पीटा।
इस दौरान पीड़ित बुजुर्ग ने अपने दोनों बेटों को जेल भेजने की गुहार भी लगाई। इस दौरान बुजुर्ग ने बताया कि उनके दोनों बेटे और बड़ी बहू उन्हें पीटते हैं। वहीं, जब छोटी बहू उन्हें बचाने की कोशिश करती है तो उसके साथ भी बुरा व्यवहार किया जाता है। बुजुर्ग सतवीर ने पुलिस से खुद को बचाने की गुहार लगाई है।
बेटों को जेल भेजने की गुहार लगाते पीड़ित को पुलिस ने समझाया और कहा कि जल्द कार्रवाई की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले की जांच के आदेश एसएसपी ने एसपी ग्रामीण को दिए है। साथ ही कहा कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाए।












Click it and Unblock the Notifications