Kanpur की बेटी का अलीगढ़ के हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला शव, कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
Kanpur की बेटी का अलीगढ़ के हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला शव, कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
अलीगढ़, 15 अक्टूबर: खबर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से है। यहां होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में 14 अक्टूबर की देर रात करिश्मा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वो बीएचएसएस की फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। उसका शव कॉलेज के हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई। बता दें, मृतका के पिता सब इंस्पेक्टर हैं।

पुलिस के मुताबिक, घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, कानपुर के नौबस्ता निवासी करिश्मा यादव (21) ने अलीगढ़ के होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में इसी साल एडमिशन लिया था। करिश्मा के पिता उपदेश यादव सब इंस्पेक्टर हैं और वो फतेहपुर जिले में तैनात हैं। छात्रा मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रह रही थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात करीब 3 बजे वह अपने कमरे में सोने के लिए गई थी।
करिश्मा के सुसाइड का पता उसके दोस्तों को करीब एक घंटे बाद पता चला। वहीं, इस बारे में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. योगेंद्र ने बताया कि करिश्मा पढ़ने में होशियार थी। किसी तरह के तनाव में भी नही दिखती थी। अपने एग्जाम की तैयारी के लिए ही वह दशहरे की छुट्टी में घर नही गई थी। उन्होंने बताया कि जब उन्हें करिश्मा के आत्महत्या करने का पता चला तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद शव को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया है।
करिश्मा की कॉल डिटेल खंगाल रही है पुलिस
सूत्रों की माने तो देर रात लड़की किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। आशंका है कि किसी बात से नाराज होकर उसने ऐसा कदम उठाया था। हालांकि, पुलिस को करिश्मा के कमरे से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में उसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। वहीं, सूचना मिलते ही मृतका के परिजन कानपुर से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications