एएमयू में तिरंगा यात्रा निकाले जाने पर दो छात्रों को कारण बताओ नोटिस, छात्रों ने लगाया तानाशाही रवैये का आरोप

Aligarh news, अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बिना परमिशन तिरंगा यात्रा निकाले जाने पर एएमयू प्रशासन ने दो छात्र नेताओं के अजय सिंह और सोनवीर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। छात्रों ने एएमयू प्रशासन पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

दरअसल, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मंगलवार को छात्रों ने बाइक पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकाली थी। इस यात्रा के दौरान सैकड़ों की तादात में छात्र तिरंगे को लेकर मौजूद रहे और वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए गए। तिरंगा यात्रा को छात्र नेता अजय सिंह और सोनवीर लीड कर रहे थे। प्रॉक्टर ने अजय और सोनवीर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

छात्रों ने कहा- भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में निकालेंगे तिरंगा यात्रा

छात्रों ने कहा- भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में निकालेंगे तिरंगा यात्रा

छात्र नेता अजय का कहना है कि उन्होंने 3 दिन पहले परमिशन लेने के लिए लेटर लिखा था, जिसपर कोई जवाब नहीं आया। इस वजह से तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं, सोनवीर का कहना है, ''अगर हम हिंदुस्तान में रहकर तिरंगा यात्रा और वंदे मातरम नहीं कहेंगे तो क्या पाकिस्तान में जाकर कहेंगे।'' उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई आयोजन बिना किसी परमिशन के हुए हैं, लेकिन उनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

एएमयू के नियमों का उल्लंघन: एएमयू पीआरओ

एएमयू के नियमों का उल्लंघन: एएमयू पीआरओ

इस मामले में एएमयू पीआरओ उमर पीरजादा का कहना है कि एएमयू में मंगलवार को बिना अनुमति के छात्रों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। ऐसा करना एएमयू के नियमों का उल्लंघन है, इसलिए छात्र अजय सिंह और सोनवीर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+