अलीगढ़ः बीमार युवक इलाज के लिए जा रहा था अस्पताल तो दबंगों ने पीट-पीटकर मार डाला

अलीगढ़। अलीगढ़ शहर के पाली मुकीमपुर थाना क्षेत्र में इलाज कराने जा रहे किसान को दबंगों ने पीट-पीटकर मार डाला। मृतक के परिजनों ने थाने में दबंगों पर हत्या और लूटपाट का आरोप लगाया है। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

aligarh goons kill a young farmer for overtake

दरअसल, दादों थाना क्षेत्र के लहरा सलेमपुर गांव के निवासी 28 वर्षीय किसान रमन कुमार का ट्रेक्टर के कल्टीवेटर की चपेट में आने के कारण पैर कट गया था, जिसका इलाज अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज चल रहा था। परिजन बीमार रमन को लेकर मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। इसी बीच पाली थाना क्षेत्र के मुकीमपुर इलाके के समीप गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर दबंग युवकों से उनकी कहासुनी हो गई थी।

इसके बाद दबंगों ने कुछ दूर आगे जाकर गाड़ी रोकी और मारपीट करने लगे। इस दौरान घायल युवा किसान की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने एक आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं परिजन मृतक के शव को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि आखिर ओवरटेक करना इतना बड़ा अपराध तो नहीं था, जिसके कारण दबंग युवकों नेजमकर मारपीट की और भाई को मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ेंः अलीगढ़: एकतरफा प्यार में चाकुओं से गोदकर युवती की हत्या, 15 दिसंबर को होनी थी शादी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+