अलीगढ़: हिजाब पहनकर कॉलेज आई छात्राओं को गेट पर रोका, प्रिंसिपल ने कहा- करना होगा ड्रेस कोड का पालन

अलीगढ़: हिजाब पहनकर कॉलेज आई छात्राओं को गेट पर रोका, प्रिंसिपल ने कहा- करना होगा ड्रेस कोड का पालन

अलीगढ़, 13 मार्च: विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद 'हिजाब' का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर निकल आया है। अलीगढ़ जिले के एक कॉलेज में हिजाब पहनकर कॉलेज आने वाली छात्राओं को अब कैंपस के अंदर प्रवेश नहीं मिल सकेगा। इस संबंध में कॉलेज के प्रिंसिपल का कहना है कि कॉलेज में ड्रेस कोड का पालन कराया जाएगा। अगर कोई बाहर से हिजाब पहनकर आता है तो उसे गर्ल्स रूम में चेंज करना होगा।

Aligarh: Girls who came to college wearing hijab were stopped at the gate

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि शनिवार 12 मार्च को अलीगढ़ के वार्ष्णेय कॉलेज में छात्राएं हिजाब पहनकर आई थी तो कॉलेज प्रशासन ने उन्हें कैंपस में घुसने नहीं दिया और गेट पर रोक दिया। साथ ही उन्हें ड्रेस कोड का पालन करने को कहा गया। इस दौरान कुछ छात्राओं ने हिजाब उतारने से मना कर दिया और हिजाब को प्राथमिकता देते हुए कॉलेज जाने से इनकार कर दिया और अपने घर चले गए। इस दौरान छात्रा मुस्कान ने कहा कि क्या अदब से आना गुनाह है? आखिर कॉलेज प्रशासन क्या समस्या हो रही है?

छात्रा को हिजाब में देख भगवा वस्त्र पहनकर क्लास में पहुंच गया था छात्र
आजतक की खबर के मुताबिक, 11 मार्च को श्री वार्ष्णेय डिग्री कॉलेज में एक छात्रा हिजाब पहनकर क्लास में आई थी। छात्रा को हिजाब में देख एक छात्र भगवा अंगोछा पहनकर क्लास में पहुंच गया। जिसे शिक्षक ने बैग में रखने को कहा। इस बात को लेकर विवाद हो गया। छात्र अमित का कहना था अगर छात्राएं हिजाब में आएंगी तो वह भी भगवा कुर्ता पहनकर कॉलेज आएंगे। जिसके बाद शनिवार को कॉलेज प्रशासन ने प्रोक्टोरियल टीम को गेट पर खड़ा कर दिया और हिजाब पहनकर आई छात्राओं को ड्रेस कोड का पालन कर क्लास में जाने को कहा। लेकिन छात्राएं हिजाब ना उतारने की जिद पर अड़ी रहीं औऱ वहां से वापस चली गईं।

हिजाब बैन का आदेश वार्ष्णेय कॉलेज ने किया जारी
कॉलेज कैंपस में हिजाब बैन का आदेश अलीगढ़ जिले के वार्ष्णेय कॉलेज ने जारी किया है। साथ ही छात्राओं को निर्देश दिया कि वे कक्षा में शामिल होने के दौरान अपना चेहरा न ढकें। ऐसे में कई छात्राओं को कॉलेज कैंपस में प्रवेश करने की अनुमित नहीं मिल सकी। छात्राओं की मानें तो उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर उन्हें हिजाब क्यों हटाने के लिए कहा गया। कॉलेज प्रशान को हिजाब से क्या समस्या है। छात्राओं का कहना है कि वो हिजाब के बिना कहीं जाने के लिए तैयार नहीं है और कॉलेज प्रशासन उन्हें अब परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दे रहा है।

ड्रेस कोड का गंभीरता से लागू किया जाएगा
कॉलेज की प्रशासनिक अधिकारी बीना उपाध्याय ने कहा कि यह नोटिस छात्रों को एक रिमाइंडर है कि कॉलेज में एक ड्रेस कोड है और इसका पालन करना होगा। कॉलेज के प्रॉक्टर अनिल वार्ष्णेय ने बताया कि प्रोस्पेक्टस में ड्रेस कोड का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है। ऐसे में हम केवल यह चाहते हैं कि छात्र कॉलेज के नियमों का पालन करें। हम निर्देशों का पालन कर रहे हैं। कहा कि जल्द ही ड्रेस कोड को गंभीरता से लागू किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+