ख्वाजा साहब की दरगाह के पास महिला के बाल खींच कर ले जाते युवक का वीडियो वायरल

अजमेर। राजस्थान के अजमेर स्थित विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के पास एक युवक द्वारा महिला के बाल खींचकर ले जाने और मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद दरगाह थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अभी तक वीडियो में नजर आने वाली महिला ने पुलिस को किसी भी तरह की रिपोर्ट नहीं दी है।

Recommended Video

    ख्वाजा साहब की दरगाह के पास महिला के बाल खींच कर ले जाते युवक का वीडियो वायरल
    Video of young man dragging womans hair near Ajmer Khwaja Saheb dargah

    एक ओर जहां राजस्थान पुलिस आवाज कार्यक्रम चलाकर महिलाओं को जागरूक करने की बात कर रही है। वहीं, दूसरी ओर अजमेर स्थित विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा साहब की दरगाह के पास एक महिला के बाल खींच कर ले जाते युवक का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उक्त युवक महिला को खरी-खोटी सुनाते हुए मारपीट कर रहा है और उसे खींचकर ले जा रहा है। इसके बावजूद पीड़ित महिला ने अब तक पुलिस को किसी भी तरह की रिपोर्ट नहीं दी है।

    दरगार पुलिस थानाधिकारी रमेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें इस वायरल वीडियो के बारे में जानकारी मिली है। वह वीडियो में दिख रहे आरोपी युवक व पीड़िता के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। इस वीडियो के संबंध में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सूत्रों के अनुसार पर्स चोरी को लेकर यह विवाद उत्पन्न हुआ था और उक्त युवक महिला के बाल खींच कर थाने ले जाने की बात कर रहा है। उक्त युवक के साथ उसकी पत्नी भी मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि उक्त युवक अपनी पत्नी के साथ दरगाह जियारत के लिए आया था और जियारत का लौटने के दौरान ही पर्स चोरी की घटना हुई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+