Ajmer : भाजपा MLA अनिता भदेल का वीडियो वायरल, बोलीं-'मैं बहुत ज्यादा बदतमीज हूं, चप्पल मारूंगी'

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का जगह-जगह आयोजन किया जा रहा है। अजमेर जिले में लगातार प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं का विरोध सामने आ रहा है। जवाजा के पास स्थित भालिया मंडल में प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करने गई पूर्व मंत्री व विधायक अनिता भदेल को गुस्सा आ गया।

Recommended Video

    Ajmer : भाजपा MLA अनिता भदेल का वीडियो वायरल, बोलीं-'मैं बहुत ज्यादा बदतमीज हूं, चप्पल मारूंगी'
    कार्यकर्ता भी आग बबूला हो गए

    कार्यकर्ता भी आग बबूला हो गए

    कार्यकर्ताओं के विरोध और उन पर लगाए गए आरोप से आक्रोशित पूर्व मंत्री भदेल ने मंच से चप्पल मारने और बहुत ज्यादा बदतमीज होने तक की बात कार्यकर्ताओं को कह डाली। यह सुनकर कार्यकर्ता भी आग बबूला हो गए और उन्होंने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में बदलने मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह से उक्त लोगों को बाहर निकालने की बात कही, लेकिन कुछ ही क्षण बाद उक्त लोग हाथापाई पर उतर आए। यह सब वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है। वीडियो में अनिता भदेल अंत में यह कहती भी नजर आ रही है कि यह क्या कर रहे हैं।

    देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने कही यह बात

    देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने कही यह बात

    इस पूरे घटनाक्रम को लेकर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने कहा कि शिविर में प्रदेश संयोजक स्वयं भी मौजूद थे। इस संबंध में प्रदेश पदाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। वहीं, पूर्व देहात जिलाध्यक्ष बीपी सारस्वत ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली तो वह भी शिविर में पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से समझाइश का प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। इसलिए प्रशिक्षण शिविर को समाप्त करने की घोषणा कर दी गई।

     शिकायत करने जयपुर पहुंचीं

    शिकायत करने जयपुर पहुंचीं

    वहीं, अनीता भदेल ने कहा कि आपसी मामला है। वे आज जयपुर आई हैं। प्रदेश पदाधिकारियों से इसकी शिकायत करेंगी। बता दें कि भालिया मंडल में कार्यकर्ताओं का रोष देहात अध्यक्ष भूतड़ा के खिलाफ था। कार्यकर्ताओं ने बागियों को तवज्जो देने के आरोप जड़ते हुए भूतड़ा को बुलाने की मांग की थी। इसको लेकर ही माहौल गरमाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+