VIDEO : जुआ खेलते 6 महिलाएं गिरफ्तार, टोकन से मिलता प्रवेश, प्रतिघंटे के हिसाब से लगती फीस


अजमेर। राजस्थान के अजमेर में कोतवाली थाना पुलिस ने छह महिलाओं को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 16 हजार 670 रुपए भी जब्त किए गए हैं। ये महिलाएं अजमेर के मूंदड़ी मोहल्ला स्थित मकान में जुआ खेल रही थी। पायल मंघानी नामक जुआ संचालिका पिछले काफी समय से यहां जुआ खिला रही थी।

six women arrested in Gambling By Ajmer Kotwali Police

पुलिस जांच में सामने आया कि जुआ खेलने के लिए यहां पर महिलाओं को टोकन देकर प्रवेश दिया जाता था और प्रति​घंटे के हिसाब से जुआ खेलने के लिए रकम दी जाती थी। पकड़ी गई महिलाएं यहां पर ताश पत्ती से जुआ खेल रही थीं।

कोतवाली थानाधिकारी छोटीलाल मीणा को सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत मकान पर दबिश देकर संचालक मूंदड़ी मौहल्ला निवासी पायल मंघानी, उसरी गेट निवासी संगीता मंघानी, खारी कुई निवासी गोदावरी गगवानी, देहली गेट शनि मंदिर के पास रहने वाली रेखा मंघानी, आशागंज झूलेलाल चौक निवासी माया मोटवानी और मयाणी हॉस्पिटल के पास रहने वाली नीतू मनवानी को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+