अजमेर दरगाह में हाजिरी देने पहुंचे श्रेयस तलपड़े, आने वाली फिल्म के लिए मांगी दुआ
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में स्थित विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती दरगाह का सालाना उर्स चल रहा है, जिसमें शिरकत करने के लिए देश के कोने-कोने से जायरीन यहां पहुंच रहे हैं। इस दौरान अजमेर दरगाह में प्रसिद्ध अभिनेता श्रेयस तलपडे ने हाजिरी दी। यूनिट ने 'मन्नू और मुन्नी की शादी' के लिए दरगाह में दुआ की।

साथ ही तीर्थ नगरी पुष्कर में पिछले 1 माह से बॉलीवुड फिल्म 'मन्नू और मुन्नी की शादी' की शूटिंग चल रही थी। शूटिंग पूरी होने पर फिल्म की पूरी यूनिट अभिनेता श्रेयस तलपड़े और अभिनेत्री कनिका तिवारी के साथ ख्वाजा साहब की दरगाह पहुंचे, जहां उन्होंने पवित्र मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश कर फिल्म की कामयाबी के लिए दुआ मांगी।
साथ ही शूटिंग पूरी होने के लिए भी ख्वाजा साहब का शुकराना अदा किया। वहीं, खाद्य सैयद कमाल मोहम्मद सैयद नजर मोहम्मद सैयद अजहर मोहम्मद ने फिल्म यूनिट को दरगाह जियारत करवाकर तबर्रुक भेंट किया। जानकारी के अनुसार पूरी यूनिट लगभग 1 घंटे तक दरगाह में रुकी। वहीं, काफी समय तक लोगों को मास्क लगा होने के कारण श्रेयस तलपड़े की जानकारी नहीं मिली, लेकिन बाद में जब उन्होंने मास्क हटाया तो उनके शुभचिंतकों की भीड़ सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़ी। प्रशंसकों ने पूरी टीम के साथ जमकर फोटो खिंचवाए।












Click it and Unblock the Notifications