ओमप्रकाश के स्थान पर भेराराम बिश्‍नोई ने दी परीक्षा, शिक्षक के पद ज्‍वाइ‍निंग से पहले यूं खुली पोल

Dummy Candidate Rajasthan: वरिष्‍ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा राजथान में डमी अभ्‍यर्थी को परीक्षा में बैठाकर सरकारी नौकरी हासिल करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

राजस्‍थान एसओजी के दो दिन अब राजस्‍थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने भी डमी अभ्‍यर्थी पकड़ा है। आयोग ने मूल व डमी अभ्‍यर्थी के खिलाफ अजमेर के सिविल लाइंस पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

 Omprakash and Bheraram Bishnoi

मीडिया से बातचीत में आरपीएससी सचिव आयोग की ओर से वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा 2022 आयोजित की गई थी, जिसके सामान्य ज्ञान एवं शैक्षणिक मनोविज्ञान विषय की परीक्षा में अभ्यर्थी ओमप्रकाश पुत्र बाबूराम उदयपुर को 1908734 रोल नंबर आवंटित किया था।

आयोग के रिकॉर्ड की जांच करने पर पता चला मूल अभ्यर्थी ओमप्रकाश के स्थान पर भेराराम पुत्र सुजाराम विश्नोई (ईशरवाल) निवासी करावड़ी, तहसील एवं जिला सांचैर ने परीक्षा दी थी।

डमी अभ्‍यर्थी का खुलासा होने पर अधिक जांच की गई तो पता चला कि उपस्थिति पत्रक पर मूल अभ्यर्थी ओमप्रकाश ने प्रवेश-पत्र में छेड़छाड़ कर अन्य व्यक्ति भेराराम की फोटो चस्पा किया। जिसके बाद ओमप्रकाश की जगह भेराराम ने परीक्षा दी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: 22 लाख में अपनी जगह दूसरे को परीक्षा दिलवाकर लगा सरकारी नौकरी, ज्‍वाइनिंग से पहले यूं पकड़ा गया

भेराराम प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा विभाग) हिंदी 2022 परीक्षा का भी अभ्यर्थी है। उसके दस्तावेज सत्यापन के लिए 10 जनवरी 2024 को आयोग ने अपने अजमेर स्थित कार्यालय में बुलाया था। दस्तावेजों की जांच आयोग के रिकॉर्ड से करने पर डमी अभ्यर्थी से परीक्षा दिलाने का मामला सामने आया।

आयोग के सहायक सचिव की ओर से भेराराम और इस अपराध में उसके साथ संलिप्त ओमप्रकाश के विरुद्ध पुलिस थाना, सिविल लाइंस अजमेर में एफआईआर दर्ज करवाई है। उल्‍लेखनीय है कि दो दिन पहले ही राजस्‍थान एसओजी ने डमी अभ्‍यर्थी मामले में दौसा जिले के बैजूपाड़ा स्थित अलीपुर निवासी रामहंस मीणा व सत्‍यनारायण मीणा के खिलाफ कार्रवाई की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+