अयोध्या पहुंच रही 108 फीट लंबी व 3610 KG वजनी अगरबत्ती, महका देगी 50 KM का एरिया
Agarbatti for Ram Mandir Ayodhya: रामजन्म भूमि अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए देशभर में कई विशेष वस्तुएं भेजी जा रही हैं। उन्हीं में से एक है 108 फीट लंबी अगरबत्ती, जो गुजरात से अयोध्या पहुंचाई जा रही है।

खास बात यह है कि इस अगरबत्ती का वजह 3610 किलोग्राम है। यह राम मंदिर के आस-पास के 50 किलोमीटर के क्षेत्र में खुशबू फैलाएगी।
जानकारी के अनुसार इस अगरबत्ती को गुजरात में तैयार करने में छह माह का वक्त लगा। इसमें अनेक प्रकार की जड़ी बूटियां को डाला गया है, जो करीब डेढ़ महीने तक चलेगी। इसकी चौड़ाई करीब साढ़े तीन फीट है।
बता दें कि इस भारी भरकम अगरबत्ती को विशाल ट्रोले में रखकर अयोध्या पहुंचाया जा रहा है। लंबे ट्राले में लोड की गई अगरबत्ती सोमवार को राजस्थान के भरतपुर होते हुए गुजरी। रास्ते में लोगों ने उस पर फूल बरसाकर स्वागत किया। लोगों ने जयश्री राम के नारे भी लगाए।












Click it and Unblock the Notifications