राजस्थान एक्सीडेंट : अजमेर-भीलवाड़ा रोड पर ट्रेलर ने मारी कार के टक्कर, तीन महिलाओं की मौत
अजमेर। राजस्थान में अजमेर से भीलवाड़ा की ओर आ रही कार को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जिसके कारण कार में सवार 3 महिलाओं की मौत हो गयी जबकी 3 घायल हो गये। गुलाबपुरा थाना पुलिस ने घायलों को उपस्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया। जहां से घायलों को भीलवाड़ा रेफर कर दिया गया। कार में सवार 2 बच्चों को इस दुर्घटना में चोट तक नहीं आयी।

पुलिस के अनुसार भीलवाड़ा के सुभाष नगर में रहने वाले हिमांशू जोशी अपने परिजन के इलाज के लिए जयपुर गए थे। आज अलसुबह वे कार से वापस भीलवाड़ा लौट रहे थे। तभी खारी नदी के पास नेशनल हाईवे 79 पर अचानक ब्रेकर आ गया। जिसके कारण उन्होंने ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी।
कार में सवार 8 लोगों में से 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार 4 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर गुलाबपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बिजयनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान एक और महिला की मौत हो गई। वहीं, एक पुरुष और दो महिलाओं को गंभीर हालत में भीलवाड़ा रेफर किया गया।












Click it and Unblock the Notifications