7 जुलाई को शादी, 8 को 7वीं मंजिल से कूदी दुल्हन कोमल शर्मा, शांदी के चंद घंटों बाद मरने की वजह क्या है?
Komal Sharma Dulhan News Ajmer: राजस्थान के अजमेर में हर किसी का दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। शादी के चंद घंटों के बाद दुल्हन कोमल शर्मा ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। कोमल ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया? उसके परिजनों की ओर से कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।
दरअसल, जयपुर के वैशाली नगर के चित्रकूट राधा मार्ग की रहने वाली कोमल शर्मा की शादी अजमेर के बीके कौल नगर गोकुलधाम अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर-602 निवासी रौनक बंसल के साथ 7 जुलाई 2024 को हुई थी। दोनों की इंटर कास्ट मैरिज थी। अगले दिन 8 जुलाई को दुल्हन कोमल ने 7वीं मंजिल से नीचे कूदकर जान दे दी।

अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद चारण ने बतायाा कि कोमल के पिता दीपक शर्मा की रिपोर्ट पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हत्या, आत्महत्या और हादसे के एंगल से जांच कर रही है।
दुल्हन कोमल के पिता ने आरोप लगाए हैं कि शादी के अगले दिन दोपहर को बेटी से बात हुई थी। वह परेशान लग रही थी। उसने पिता से बोला था कि रिश्ता गलत हो गया। उसके ससुराल के लोग लालची और धोखेबाज हैं। बेटी ने पिता को जल्द ही अजमेर आने को बोला था, मगर पिता पहुंचते उससे पहले तो सातवीं से नीचे गिरकर उसकी मौत हो गई।
उधर, दूल्हे के पिता नंदकिशोर बंसल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बेटे रौनक ने बहू कोमल को छत से कूदते देखा था। वह उसे बचाने पहुंचता तब तक कोमल नीचे कूद चुकी थी। कोमल के परिजनों के ओर से लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।
दुल्हन कोमल शर्मा की मां संगीता शर्मा ने आरोप लगाया कि दूल्हे रौनक ने शादी में उनकी सहेली से बदमतीजी की थी। शादी में नेग के नाम पर लिफाफे मांग रहे थे। शादी से पहले भी रौनक के परिवार ने उनसे दो लाख रुपए लिए थे।
कोमल की बहन सोनाली शर्मा ने भी दूल्हे रौनक बंसल पर कई आरोप लगाए हैं। सोनाली ने कहा कि रौनक ने शादी वाले दिनों 51 सौ का लिफाफा बनाकर मांगा था। रौनक गुटखा खाता है और ड्रिंक भी करता है। जबकि यह शादी से पहले हमारे परिवार से छुपाई गई थी।
कैसे हुई दुल्हन कोमल शर्मा की मौत?
एसएचओ अरविंद चारण के अनुसार 7 जुलाई को शादी हुई और 8 जुलाई को दूल्हे रौनक के घर दुल्हन के आने की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान दुल्हन कोमल को घबराहट हुई तो वह दूल्हे के साथ छत पर चली गई। उसने पति को छत पर बैठने के लिए कुर्सी लाने नीचे भेज दिया और फिर कोमल ने सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications