हैवानियत की हदें पार : महिला को डायन बताकर आंख-नाक में ठूंसी मिर्ची, बुरी तरह पीटा भी
अजमेर। राजस्थान के सिरोही में देवरानी-जेठानी को डायन बताकर उनके साथ हैवानियत करने के बाद अब अजमेर भी ऐसा चौंका देने वाला मामला सामने आया है। नया मामला अजमेर जिले के नसीराबाद इलाके के गांव बेवंजा का है। यहां पर एक महिला को कथित तौर पर डायन बताकर उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं। उसकी आंखों और नाक में मिर्ची ठूंस दी।

सदर पुलिस थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी मौसी के साथ खाना खा रही थी। इसी दौरान गांव के सांवरा, पप्पू, महावीर और मानी देवी घर में घुस गए। उन्होंने उसकी मौसी के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने महिला को जमीन पर पटक कर डंडों, लात-घूंसों से पीटा।
पुलिस रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। साथ ही उसके आंख-नाक में मिर्च डाल दी। इस दौरान बीच बचाव करने गई महिला पर भी आरोपितों ने हमला कर दिया।
इस संबंध में अजमेर कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि महिला ने डायन बताकर मारपीट करने और आंख-नाक में मिर्च डालने की शिकायत दी है, जिस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसमें आती है माता
पुलिस के अनुसार आरोपी पक्ष का तर्क है कि इस महिला में माता आती है। इसे हमारे घरों में नहीं आना चाहिए। वहीं अजमेर एसपी के अनुसार पीड़िता ने आंखों व नाक में मिर्च डालने का आरोप जरूर लगाया, मगर मेडिकल जांच में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। उसकी तरफ मिर्च फेंकी जरूर गई थी।












Click it and Unblock the Notifications