राजस्‍थान के माहेश्वरी समाज का फैसला, तीसरी संतान पैदा होने पर 50 हजार रुपए की FD का तोहफा

देश में जनसंख्‍या विस्‍फोट के बीच राजस्‍थान के माहेश्‍वरी समाज ने फैसला लिया है कि तीसरी संतान पर 50 हजार की एफडी करवाएंगे।

Maheshwari Samaj ajmer rajasthan

Maheshwari Samaj Rajasthan: राजस्‍थान के पुष्‍कर में माहेश्‍वरी समाज की बैठक में अनूठा फैसला लिया गया। अब समाज में तीसरी संतान पैदा होने पर 50 हजार रुपए एफडी करवाने का फैसला लिया है।

देश में जनसंख्‍या नियंत्रण को लेकर तमाम कोशिशें हो रही हैं। जनसंख्‍या विस्‍फोट को रोकने के लिए भारत सरकार की ओर से संसद में बिल तक पेश किया जा चुका है। इस बीच राजस्‍थान के अजमेर जिले से चौंकाने वाली खबर आई है। यहां पर एक समाज ने तीसरी संतान पैदा होने पर एफडी करवाने का फैसला लिया है।

जानकारी के अनुसार अजमेर जिले के पुष्‍कर में माहेश्‍वरी समाज की बैठक हुई, जिसमें समाज की घटती आबादी को लेकर चर्चा की गई। इस फैसले की हर तरफ चर्चा हो रही है। वहीं, लोग इसे देश में बढ़ती आबादी पर नियंत्रण के खिलाफ बता रहे हैं।

बता दें कि पुष्‍कर में माहेश्वरी समाज की वार्षिक साधारण सभा बैठक हुई, जिसमें माहेश्‍वरी समाज के लोगों ने इस बात पर भी चिंता व्यक्त की कि समाज की कम आबादी की वजह से समाज में शादी के लिए लड़के-लड़कियों का मिलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में तीसरी संतान पर समाज मातृशक्ति को सम्मान देने के लिए 50 हजार की एफडी का फैसला लिया।

राजस्‍थान तक की एक खबर के अनुसार माहेश्‍वरी समाज अध्यक्ष रामकुमारजी भूतड़ा ने कहा कि वर्तमान में समाज की जनसंख्या में बढ़ोत्तरी होना बेहद जरूरी है। इसके लिये माहेश्‍वरी सेवा-सदन तीसरी कन्या या संतान के जन्म पर 50,000 रुपए की एफडीआर प्रदान कर मातृशक्ति का सम्मान करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+