30 साल के होमगार्ड जवान की 7 सेकंड में चली गई जान, वायरल हो रहा हैरान कर देने वाला VIDEO
जिंदगी कब-कहां पलभर में खत्म हो जाए...कोई नहीं जानता। इसका ताजा मामला राजस्थान के अजमेर से आया है। यहां पर होमगार्ड जवान की जान महज सात सेकंड चली गई। खड़े-खड़े जमीन पर गिरा और फिर उठ नहीं पाया।
मरने वाले होमगार्ड जवान की शिनाख्त सदर अजमेर कोतवाली पुलिस थाना इलाके के रहने वाले गगवाना निवासी होमगार्ड हरिराम गुर्जर के रूप में हुई है। हरिराम गुर्जर डीटीएच डिश टीवी कनेक्शन के ऑफिस में काम करता था।

Recommended Video
स्थानीय लोगों के अनुसार हरिराम गुर्जर पूरी तरह से स्वस्थ्य था। उसकी उम्र महज 30 साल थी। वह जमीन पर गिरने के बाद एक-दो बार वो तड़पता है और फिर उसका पूरा शरीर ठंडा पड़ जाता है। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची अजमेर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्ट मे बाद शव पिरजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार हरिराम गुर्जर ऑफिस का पेमेंट देने के लिए दोपहर अजमेर के कचहरी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के पास गया था ऑफिस के नीचे पेमेंट देने वाले व्यक्ति का इंतजार कर रहा था। इंतजार करते-करते अचानक गुर्जर नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications