अपना अफेयर छिपाने के लिए महिला ने नाबालिग बेटे को मार डाला, देवर समेत गिरफ्तार

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद जिले के एक गांव में एक महिला ने अपने बेटे की हत्या कर दी। महिला और उसके देवर को अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। बेटे की हत्‍या के मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि, नाबालिग बेटे को उसकी मां ने अपने देवर के साथ मिलकर मारा था। ऐसा उसने अपने अफेयर को छिपाने के लिए किया। बेटा महज 6 साल का था।

woman killed her son in a village in Ahmedabad district, police caught with brother-in-law

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बेटे की हत्‍या का यह मामला तीन साल पुराना है, लेकिन पुलिस की ताजा जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि बेटे को अपनी मां और उसके देवर के अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था। पोल न खुल जाए, इसलिए दोनों ने सितंबर 2018 में विरमगाम तहसील के जालमपुरा गांव में बेटे की हत्‍या कर दी और पुलिस को कहा था कि बेटा लापता हो गया है। वहीं, पुलिस को जांच में पता चला कि दोनों ने बच्चे का गला घोंटने के बाद उसके शरीर को जला दिया था और बाद में अवशेषों को नाले में फेंक दिया था।

इन दोनों हत्‍यारोपियों की पहचान बेटे की मां जोशनाबेन कोली और उसके चाचा रमेश कोली के तौर पर हुई है। पुलिस ने उन्‍हें हत्या, सबूत मिटाने और आपराधिक साजिश के जुर्म में पकड़ा है। पुलिस अधिकारी ने कहा, "पहले हमें बताया गया था कि 28 सितंबर 2018 को महिला का बेटा हार्दिक अपने घर से लापता हो गया है। कहा था कि हार्दिक घर से बाहर चॉकलेट लेने के लिए गया था और फिर वापस नहीं लौटा। उस दौरान परिजनों की शिकायत पर दो दिन के बाद अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। हालांक‍ि, तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस उसे ढूंढने में नाकाम रही।"

बहरहाल, अहमदाबाद (ग्रामीण) पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) के निरीक्षक उमेश धाखड़ा ने बताया कि, गुजरात पुलिस के लापता बच्चों के मामलों को सुलझाने के अभियान के तहत विरामगम पुलिस ने बच्चे को नए सिरे से ढूंढने की कोशिश की। हालिया पूछताछ के दौरान बच्चे की मां जोशनाबेन कोली और उसके चाचा रमेश कोली के बयानों में विरोधाभास दिखा तो पुलिस को संशय हुआ। सख्‍ती बरतने पर हत्‍या का खुलासा हुआ।''

निरीक्षक उमेश धाखड़ा ने बताया कि, महिला बेटे को गांव के सुनसान इलाके में ले गई थी, जहां उसका देवर पहले से मौजूद था। दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और फिर जला दिया। उसके बाद अवशेषों को नाले में बहा दिया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+