शादी के बाद बीवी को 'मर्द सौतन' का पता चला, ब्वॉयफ्रेंड से पति ने कर रखी थी शादी

अहमदाबाद। अहमदाबाद में बीते दिनों शादी के बाद पति के संन्यासी बनने और पत्नी द्वारा संबंध बनाने की इच्छा पर उसे मारने-पीटने का मामला सामने आया था। अब एक महिला ने शादी के दो महीने बाद पति पर समलैंगिक होने और विदेश में नाइजीरियन आदमी से शादी करने का आरोप लगाया है। महिला ने थाने में पुलिस और ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

दो महीने पहले हुई थी शादी

दो महीने पहले हुई थी शादी

मामला दलिम्डा थानाक्षेत्र का है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 29 वर्षीय महिला की शादी नवंबर 2019 में हुई थी। शादी के बाद पति उससे दूर भागता था। आठ दिन बाद तक पति और उसके बीच संबंध नहीं बने। महिला को शक हुआ तो उसने ये बात अपने ससुरालवालों कोा बताई। वे लोग पति को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल लेकर गए, लेकिन पत्नी को मेडिकल रिपोर्ट नहीं दिखाई। जब महिला ने ससुरालवालों से रिपोर्ट के बारे में जानकारी मांगी तो उन्होंने पति के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी और प्रताड़ित करने लगे।

मेडिकल चेकअप के बाद भी संबंध बनाने से किया इनकार

मेडिकल चेकअप के बाद भी संबंध बनाने से किया इनकार

महिला ने बताया कि मेडिकल चेकअप के बाद भी उसके पति ने उससे संबंध बनाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसका शक बढ़ गया। उसने अपनी बड़ी बहन को मामले की जानकारी थी तो उसने कहा कि शादी के शुरुआती दिनों में ऐसी चीजें होती हैं। महिला ने बताया​, ''शादी के 25 दिन बीत जाने के बाद जब उसने पति से कहा कि वह अपने परिजनों को सबकुछ बता देगी तो पति ने उसे डांटा और शादी खत्म करने से मना करने लगा।''

मोबाइल चेक किया तो उड़े होश

मोबाइल चेक किया तो उड़े होश

महिला के होश तब उड़ गए जब उसने अपने पति का मोबाइल चेक किया। मोबाइल में पति के समलैंगिक होने के सबूत थे। महिला ने तुरंत पति की सीक्रेट फोटोज अपने मोबाइल पर ट्रांसफर कर ली। जब उसने ये फोटो पति को दिखाई तो वह भड़क गया और कबूल किया कि उसने यूके में एक नाइजीरियन आदमी से शादी कर रखी है और ये बातें उसके घरवालों को भी पता हैं।

यौन रोगों से भी पीड़िता था पति

यौन रोगों से भी पीड़िता था पति

एफआईआर के मुताबिक, कुछ दिनों बाद आरोपी के मुंह में अल्सर हो गया। उसने कई डॉक्टरों से इलाज कराया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती ही गई। 10 जनवरी को महिला के माता-पिता को पता चला कि उसका प​ति यौन रोगों से भी पीड़ित है। इंस्पेक्टर वीआर वसावा ने बताया कि महिला ने अपने पति पर सेम-सेक्स मैरिज (समलैंगिक विवाह) करने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया से ली गई शादी की फोटोज भी दिखाई हैं। आरोपी फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+