पति को रौब दिखाने के लिए पत्नी बनी फर्जी पुलिसवाली, गिरफ्तार

अहमदाबाद। पति को अपना रौब दिखाने के लिए महिला को पुलिस की वर्दी पहन खुद को पुलिस वला बताना महंगा पड़ गया है। अहमदाबाद में अपने ससुराल वालों और पति को धाक दिखाने के लिए प्रियंका पटेल ने पुलिस की वर्दी पहनी और परिवार वालों को बताया कि उसकी पुलिस में भर्ती हो गयी है।

Wife posed as a police officer to impress her husband arrested

अहमदाबाद के शाहपुर के हलिमनी खादकी में रहने वाली प्रियंका ने अपने पति पर धौंस जमाने के लिए खुद को पुलिस वाला बताया था। यही नहीं वह अपने रिश्तेदारों को यह बताना चाहती थी कि वह कुछ कर सकती है। प्रियंका ने खुद को रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में पुलिस वाला बताया था। इसके लिए उसने बकायादा अपने गृहनगर मध्य प्रदेश में पुलिस की वर्दी बनवायी थी।

यही नहीं प्रियंका को उनके पति संजय हर रोज कालुपर रेलवे स्टेशन छोड़ने भी जाते थे और प्रियंका वापस शाम को खुद घर आती थी। बुधवार को जब संजय अपनी पत्नी को छोड़कर आये तो शाम को प्रियंका दो कांस्टेबल शिवकुमारी और उर्मिला से मुलाकात हुई। वहीं जब दोनों ने प्रियंका से उसकी ट्रनिंग आदि के बारे पूछना शुरु किया तो उसने बताया कि वह सिर्फ अपने परिवार वालों को दिखाने के लिए खुद को पुलिस वाला बता रही है।

हालांकि प्रियंका को किसी भी आपराधिक मामले में लिप्त नहीं पाया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद सीनियर इंसपेक्टर एचसी राथवा यह सिर्फ पति-पत्नी के बीच कौन बड़ा है उसकी लड़ाई थी। प्रियंका को आईपीसी की धारा 170 और 171 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश होने के बाद उसे जमानत मिल गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+