Video- देखिये अस्पताल के आईसीयू में मरीजों के बीच गरबा कर रहे डॉक्टर
अहमदाबाद। गुजरात में नवरात्र के मौके पर जमकर पूरे प्रदेश में गरबा खेला जाता है। लेकिन अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के भीतर आईसीयू का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें डॉक्टर गरबा करते हुए देखे जा सकते हैं।

अस्पताल में आईसीयू के भीतर डॉक्टर और अन्य स्टॉफ के सदस्य गरबा करते हुए देखे जा सकते है। इस अस्पताल में डायलसिस यूनिट का उद्घघाटन होना था जिसके लिए अस्पताल में गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल पहुंचे थे।
वीडियो में देखें गरबा को राक्षसों का त्योहार कहने वाले इमाम को कैसे पड़ा जोरदार तमाचा
यहां गौर करने वाली बात है कि आईसीयू में उन मरीजो को रखा जाता है जिनकी हालत काफी खराब होता है। यहां संक्रमण का सबसे अधिक खतरा रहता है। ऐसे में आईसीयू के भीतर गरबा करना चकित करता है।
अगर गरबा करने गये मुस्लिम लड़के तो गोमूत्र पिलाकर बना दिया जायेगा हिंदू
वहीं स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल ने कहा कि उन्होंने इस वीडियो को देखने के बाद उन्होंने इस मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं। उन्होंने कहा कि यह गरबा अस्पताल के भीतर उस वक्त हुआ जब वो अस्पताल से जा चुके थे।












Click it and Unblock the Notifications