दिल्ली से अहमदाबाद बुलवाई उज्बेकिस्तान की युवती, पति-पत्नी घर पर ही चलाने लगे रैकेट

अहमदाबाद। गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद के सेटेलाइट एरिया में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का आज पर्दाफाश हो गया। इस रैकेट को पति-पत्नी द्वारा चलाया जा रहा था, जिसमें महिला ही मुख्य सूत्रधार थी। क्राइम ब्रांच ने उस समेत दो की धरपकड़ की है। जबकि, एक आरोपी फरार है।

जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद वेस्ट पुलिस स्टेशन के इंचार्ज पीआई एचएस जाडेजा एवं उनकी टीम ने डमी कस्टमर तैयार किए। उसके बाद उन्हें सेक्स-रैकेट के ठिकाने पर भेजा। डमी कस्टमर ने वहां दा​खिल होने के बाद क्राइम ब्रांच को सूचना दी कि, यहां पर विदेशी युवतियां हैं। जिसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम ने उस घर में छापा मारा।

Uzbekistans girl caught in ahmedabad police raid, racket busted

मौके से एक उज्बेकिस्तान की युवती मिली। उससे पूछताछ में पता चला कि रितु पटेल नामक महिला उससे वेश्यावृत्ति कराती थी। रितु यहां पर दो साल से 15 हजार रुपए किराए पर लेकर पति तुषार के साथ रह रही थी। उन्हीं के ऊपर के माले पर यह रैकेट चलता था। वो ग्राहकों से 7 से 14 हजार रुपए तक वसूलते थे। कुल रकम में से 50 पर्सेंट उन युवतियों को दिया जाता था, बाकी संचालक पति-पत्नी रख लेते थे।

आरोप हैं कि, तुषार का दोस्त भरत मकवाणा भी रैकेट में शामिल था। वहीं, विदेशी युवती 3 दिन पहले ही अहमदाबाद से बुलवाई गई थी। एसीपी मिनी जोसेफ के मुताबिक, जानकारी मिली थी कि पिछले 5 दिनों से यहां सेक्स रेकेट चलाया जा रहा था।

एसीपी मिनी जोसेफ ने कहा कि, सेटेलाइट के श्यामल रो-हाउस विभाग-2 में छापेमारी के बाद एक महिला आरोपी फरार हो गई थी, पूरे मामले की जांच जारी है। भरत मकवाणा से पता चला है कि, उज्बेकिस्तान की युवती पहले दिल्ली में थी। वहां से उस्मानभाई से उसे अहमदाबाद मंगवाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+