'देखिए कैसे भाजपा सरकार ने गरीबों का जीवन बर्बाद किया है', फर्जी वीडियो पर कांग्रेसी गिरफ्तार

अहमदाबाद. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अहमदाबाद दौरे से पहले पुलिस ने फर्जी वीडियो के जरिए अफवाह फैलाने के आरोपी कांग्रेस कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी 'विनोद ठाकोर शंखेश्वर' ने अहमदाबाद में लोगों की झुग्गी-झोपड़ी हटाए जाने की अफवाह फैलाई थी, उसने किसी अन्य राज्य की एक घटना के वीडियो को शेयर किया था। उसने सवाल दागते हुए लिखा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति अहमदाबाद आने वाले हैं, तो देखिए कैसे गरीबों का जीवन बर्बाद कर दिया है भाजपा सरकार ने।'
अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी की ओर से कार्रवाई किए जाने का यह फर्जी वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने विनोद ठाकोर को बुधवार की रात गिरफ्तार क​र लिया।

before Trump Ahmedabad Visit, A congress worker arrested for Fake Video Viral

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) बी.वी.गोहिल ने बताया कि, 'विनोद ठाकोर शंखेश्वर' की फेसबुक आईडी से 9 फरवरी की रात को फर्जी वीडियो वायरल किया गया था। वीडियो पोस्ट करने के दौरान कमेंट्स भी गुजराती में लिखी थी। लिखा था कि 'अहमदाबाद में अमरीका के राष्ट्रपति आने वाले हैं। तो गरीबों का जीवन बर्बाद कर दिया है भाजपा सरकार ने' ऐसा करके उसने लोगों को उकसाने की कोशिश की। उसने यह अफवाह फैलाने चाही कि कैसे प्रशासन द्वारा अहमदाबाद में लोगों को उनकी जगह से भगाया जा रहा है।

विनोद की शिकायत मिलने पर अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने बुधवार रात विनोद को उठाया। विनोद मूलत: पाटण जिले की शंखेश्वर तहसील के खोडियारनगर का रहने वाला है। फेसबुक आईडी में उसने मेंशन किया हुआ है कि वह कांग्रेस का कार्यकर्ता है। उसने खुद को पाटण जिला कांग्रेस समिति के सोशल मीडिया डिपार्टमेंट का प्रमुख बता रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+