'इतनी सुंदर लगती है, तो टिक-टॉक या वाट्सएप क्यों नहीं चलाती' कहते हुए व्यापारी ने किशोरी से की छेड़छाड़

अहमदाबाद. गुजरात में अहमदाबाद स्थित निकोल के एसपी रिंग रोड पर एक व्यापारी ने परिचित की बेटी से छेड़छाड़ की। इस इलाके में एक सब्जी की दुकान है, जहां व्यापारी ने 16 साल की किशोरी का हाथ पकड़ लिया और आपत्तिजनक बातें कहीं। किशोरी इस कदर परेशान हुई कि, रो पड़ी। पिता के दुकान पर आने पर किशोरी ने उक्त व्यापारी की करतूतें बताईं।

The businessman molested 16-years girl at the shop in gujarat

बेटी की आपबीती सुनने पर पिता ने पुलिस थाने में शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए खोजने लगी। हालांकि, वह कहीं भाग गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम किशन पटेल है। उसने उक्त किशोरी से तब छेड़छाड़ की, जब वह टिफिन लेकर पिता जी के पास पहुंची थी। भोजन करने के बाद पिता जब आराम कर रहे थे, तभी किशन उनकी दुकान पर आया और किशोरी से सवाल करने लगा।

किशने किशोरी से कहा कि तुम इतनी सुंदर हो, क्या मोबाइल चलाती हो? किशोरी ने मना किया तो कहने लगा कि टिक-टॉक के वीडियो नहीं बनाती? वाट्सएप क्यों नहीं चलाती?'' आरोप हैं कि यह सब कहने के बाद किशने ने छेड़छाड़ शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+