प्रेमी ने युवती को उसके ऑफिस में घुसकर चाकू से मारा, गिरफ्त में आने पर बोला- प्यार में ये कर बैठा

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद के आंबावाड़ी क्षेत्र में एक युवती की उसी के ऑफिस में उसके एक प्रेमी ने दिन-दहाड़े हत्या कर दी। प्रेमी ने उसे चाकू से मारा। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और युवती की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं, हत्यारोपी युवक को भी दबोच लिया गया। उसकी पहचान नरेश सोढा के तौर पर हुई। पूछताछ में उसने कहा कि जो मैंने किया, उसके लिए मुझे पछतावा हो रहा है। वो मुझसे दूर होकर दूसरे के करीब चली गई थी।

5 साल से ज्यादा दोस्ती, आखिर में युवती की हत्या की

5 साल से ज्यादा दोस्ती, आखिर में युवती की हत्या की

क्राइम ब्रांच एसीपी बी.वी.गोहिल ने बताया कि नरेश सोढा के इशानी परमार नामक युवती से प्रेम संबंध थे। वे दोनों नडियाद रहते थे। पिछले पांच-छह साल से उनकी दोस्ती थी। 10वीं, 12वीं में ट्यूशन में साथ पढ़े। एक-दूसरे को काफी पसंद करते थे। इस बीच युवती एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ की पढ़ाई करने के लिए नडियाद से अहमदाबाद आने लगी। इस सफर के दौरान युवती की जान-पहचान कहीं नौकरी करते अन्य युवक हो गई।

दूसरे युवक के साथ नजर आई तो सिर पर खून सवार हुआ

दूसरे युवक के साथ नजर आई तो सिर पर खून सवार हुआ

नरेश सोढा को इशानी परमार की अन्य युवक से बढ़ी नजदीकी रास नहीं आई। बुधवार को नरेश इशानी और उसके साथ अपडाउन करने वाले युवक के पास आया। वे तीनों ही लोग लॉ-गार्डन में बैठे। इस दौरान युवती के साथ आने वाले युवक ने कहा कि उन दोनों के बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ नहीं है। मगर, नरेश को लगा कि इशानी उसी युवक से प्यार करने लगी है। ऐसे में नरेश ने उसकी हत्या की ठानी। कुछ देर बाद ही वह युवती के ऑफिस के पास बैठ गया। वहां से वह इशानी को फोन करने लगा।

ऑफिस के पास से ही चाकू खरीदा

ऑफिस के पास से ही चाकू खरीदा

परेशान किए जाने पर इशानी ने नरेश से संबंध तोड़ने की बात कह दी। इससे नरेश आवेश में आ गया और युवती की ऑफिस के पास से ही चाकू खरीदकर उसी के ऑफिस में घुस गया। वहां किसी के कुछ समजने से पहले ही उसने इशानी में चाकू घोंप दिए। मौके पर ही इशानी की मौत हो गई। इसी बीच नरेश वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया।

हत्या करने के बाद अपनी बहन के यहां छुपा

हत्या करने के बाद अपनी बहन के यहां छुपा

पुलिस ने फुटेज के आधार पर नरेश की तलाश शुरू कर दी। नरेश भागकर अपनी बहन के यहां चला गया था। पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+