मुंबई-दिल्ली और अहमदाबाद के रेलवे स्टेशनों का री-डेवलपमेंट होगा, वर्ल्ड क्लास फैसेलिटी होंगी: रेल मंत्री
अहमदाबाद/दिल्ली। भारत सरकार नई दिल्ली, छत्रपति शिवाजी और अहमदाबाद रेलवे स्टेशन का री-डेवलपमेंट कराएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने 10,000 करोड़ रुपए अनुमोदन राशि स्वीकृति दी है। आज केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में बताया। केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि, गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद के रेलवे स्टेशन को नया स्वरूप दिया जाएगा, जो कि मोडेरा के सूर्य मंदिर से प्रेरित होगा। इसका मॉडल भी तैयार हो चुका है।

भारत सरकार करेगी रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि, सरकार की देश के 3 बड़े रेल स्टेशनों की तस्वीर बदलकर उन्हें वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की योजना है। इन स्टेशनों में नई दिल्ली, छत्रपति शिवाजी और अहमदाबाद रेलवे स्टेशन शामिल हैं। सरकार ने नई दिल्ली, छत्रपति शिवाजी और अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपए अनुमोदन राशि स्वीकृति दी है। रेल मंत्री ने बताया कि, अभी कुल 199 रेलवे स्टेशन के पुनर्निमार्ण का कार्य भी चल रहा है।

कई सुविधाएं बढ़ जाएंगी
अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के बारे में बात करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, अहमदाबाद के रेल स्टेशन में गांधीनगर रेलवे स्टेशन जैसी कई सुविधाएं होंगी। इसके अलावा मुंबई स्थित CSMT के हेरिटेज भवन में बदलाव नहीं किया जाएगा, हां उसके आसपास की इमारतों का पुनर्विकास किया जाएगा।' केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बसों, ऑटो और मेट्रो रेल सेवाओं के साथ ट्रेन सेवाओं को एकीकृत करेगा।

60,000 करोड़ रुपए लागत आएगी
केंद्रीय रेल मंत्री ने आज कहा कि, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, CSMT रेलवे स्टेशन, अहमदाबाद रेलवे स्टेशन सहित कुल 199 स्टेशनों के पुनर्विकास की लागत 60,000 करोड़ रुपए होगी।
सरकार ने दी एक और खुशखबरी
वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों से जुड़ी अहम जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में कहा कि, केंद्रीय कैबिनेट ने भी केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 4% की वृद्धि करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि, केंद्रीय कैबिनेट ने अगले 3 महीने के लिए PMGKAY (मुफ्त राशन) योजना का विस्तार करने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications