प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों में ही चलने लगा बुरा धंधा, 4 कमरों से मुक्त कराईं 11 लड़कियां, बाहर से लगे थे ताले

अहमदाबाद। केंद्र सरकार द्वारा गरीब-असहाय लोगों के लिए बनवाए जा रहे आवासों में भी अब सेक्स रैकेट चलने लगे हैं। आवासों के कमरों में दूर-दूर से लाई गई लड़कियां रखी जाती हैं और फिर जिस्मफरोशी वाले संचालक उनसे कमाई करते हैं। गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद के कृष्णनगर में चल रहे ऐसे ही रैकेट का भंडाफोड़ किया है। रैकेट के मुख्य आरोपी राजू यादव को भी अरेस्ट कर लिया गया है।

racket busted in Houses Of PM Awas yojana at ahmedabad, 11 Girls Were Kept Locked In 4 rooms

पुलिस ने बताया कि, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों में सेक्स रैकेट चल रहा था। जिसके 4 कमरों में 11 लड़कियां रखी गई थीं। जिन्हें पुलिस ने मुक्त करवा लिया है। इस पूरे मामले में चौंकाने वाली बात यह थी कि, उन कमरों पर बाहर से ताले लगे थे। ऐसा इसलिए किया जा रहा था ताकि किसी को शक न हो। जो लड़कियां कमरों में बंधक बनाकर रखी जा रही थीं, वो काफी दूर से यहां लाई गई थीं।

ये मकान प्रधानमंत्री की आवास योजना के तहत गरीब बेघर लोगों को आवंटित थे। लेकिन हवस मिटाने वालों ने इन मकानों को पहले महंगे किराए पर लिया और बाद में कब्जा में कर लिया था। जांच में सामने आया है कि राजू यादव एवं उसके साथियों ने महाराष्ट्र, बंगाल और उड़ीसा की लड़कियों को यहां रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+