कोरोना: अरब से गुजरात लौटा युवक हुआ था क्वारेंटाइन, फिर भी दी बर्थडे पार्टी, FIR
अहमदाबाद. अरब प्रायद्वीप के देश ओमान से लौटे एक शख्स को क्वारेंटाइन किया गया था। उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका थी, ऐसे में उससे किसी और के लिए मुश्किलें खड़ी न हों। इसलिए, उसे सामान्य लोगों से अलग एवं अकेला रहने को कहा गया था। मगर, क्वारेंटाइन को अहमियत देने के बजाए उस शख्स ने करीब 10 लोगों के साथ मिलकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस बारे में पुलिस को सूचना मिली तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

संवाददाता के अनुसार, उक्त युवक ओमान की राजधानी मस्कट से अहमदाबाद लौटा था। ओढव थाना क्षेत्र में उसका घर है। राज्य में बाहर से आने वाले लोगों की वजह से कोरोना का संक्रमण न फैले, इसलिए ऐसे लोगों को क्वारेंटाइन होने के आदेश हैं। मगर, उस युवक और उसके परिवार वालों को तो जैसे इस बात की कोई चिंता ही नहीं थी। उसने 10 से ज्यादा लोगों संग बर्थडे पार्टी एंजॉय की। एक डॉक्टर तेजस द्वारा उसकी खबर ओढव पुलिस को दे दी गई।

जिसके बाद पुलिस ने उस युवक और उसके पित्तराई भाई के खिलाफ महामारी अधिनियम-3 और आईपीसी 188 समेत 270 के तहत मामला दर्ज किया। मालूम हो कि, राज्य सरकार द्वारा साउथ जोन से लौटे विदेशियों की जांच कर जरूरत पड़ने पर उसको क्वारंटाईन करने की जिम्मेदारी डॉक्टर्स को दी गई है। ऐसे में यहां जब मणिनगर स्थित एक परिवार का बेटा हाल ही में मस्कत से लौटा था, तो जांच के दौरान उसमें कोरोना के लक्षण मिले। इसलिए, उसे डॉक्टर तेजस शाह द्वारा घर में क्वारंटाईन होने को कहा गया था। बावजूद इसके भी युवक और उसके परिजनों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।












Click it and Unblock the Notifications