अहमदाबाद: बाथरूम में संबंध बनाने से मना किया तो पति ने पीटा, जेठ पर लगाया ये संगीन आरोप

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद से पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ यौन प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि बाथरूम में शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर उसके पति ने कई बार उसकी पिटाई की है। साथ ही उसने अपने ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है।

जबर्दस्ती बनाता था संबंध

जबर्दस्ती बनाता था संबंध

मीडिया की खबरों के मुताबिक, मामला अहमदाबाद के गोमतीपुर थाने का है। गोमतीपुर की रहने वाली महिला की अहमदाबाद के भावनगर के रहने वाले युवक के साथ 4 महीने पहले शादी हुई थी। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अक्सर शारीरिक संबंध बनाने के लिए जबरन उसे बाथरूम में ले जाता था। महिला ने कहा, 'जब भी वह बाथरूम में शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करती थी तब वह मुझे बुरी तरह से पीटता था और जबर्दस्ती संबंध बनाता था।'

पति के भाई पर भी आरोप

पति के भाई पर भी आरोप

महिला ने पति के बड़े भाई पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब भी वह घर में अकेली होती थीं तब पति के बड़े भाई उन्हें प्रताड़ित करते थे। वहीं, पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद ही उसके ससुरालवालों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। महिला ने बताया कि वे हमेशा उसे आधी रात को नींद से जगा देते और अपने पिता से दहेज मांगकर लाने को कहते थे।

ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ केस

ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ केस

पति और ससुराल वालों से तंग आकर पीड़िता अपने पिता के पास गोमतीपुर वापस आ गई और फिर पुलिस से संपर्क किया। गोमतीपुर पुलिस ने महिला के पति और उसके ससुराल पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए, 354 (उत्पीड़न), 323, 114 और 294बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+