Covaxin update: अहमदाबाद में 750 वॉलंटियर्स को दी गई भारत बायोटेक की वैक्सीन की डोज

covaxin update phase 3, Ahmedabad अहमदाबाद। कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए देश के अंदर कई तरह की वैक्सीन तैयार की जा रही हैं। इनमें से एक वैक्सीन 'भारत बायोटेक' की है, जिसका अहमदाबाद के सिटी हॉस्पिटल में रविवार को 750 वॉलंटियर्स को पहला डोज दिया गया। यहां वैक्सीन का थर्ड फेज का ट्रायल चल रहा है। वैक्सीन के असर के बारे में ट्रायल से जुड़े डॉक्टरों का कहना है कि, वैक्सीन लगवाने वाले किसी भी वॉलंटियर को साइड इफेक्ट महसूस नहीं हुआ है। 750 वॉलंटियर्स 50 हेल्थ वर्कर्स भी शामिल हैं। कोवैक्सीन का ट्रायल यहां बीते 25 नवंबर से चल रहा है।

Over 750 volunteers get 1st dose in phase-3 trial of Bharat Biotechs corona vaccine Covaxin in Ahmedabad

Recommended Video

    Corona Vaccine आप तक कैसे पहुंचेगी, जानिए क्या है Vaccination का पूरा प्रोसेस | वनइंडिया हिंदी

    एक दिन में 50 हजार लोगों को देंगे डोज
    इससे पहले बताया गया था कि, कोरोना की वैक्सीन आने के बाद एक दिन में 50 हजार लोगों के लिए वैक्सीन मुहैया कराई जाएगी। जिसका डोज लगाने के बाद लोगों को डॉक्टर आधे घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखेंगे। साथ ही वैक्सीन लेना है या नहीं, ये लोगों की मर्जी पर निर्भर करेगा। अधिकारियों के मुताबिक, पहले चरण में कोरोना वैक्सीन के डोज कोरोना वॉरियर्स, बुजुर्ग और कोमॉर्बिड मरीजों को डोज दिए जा रहे हैं। सूरत में भी वैक्सीन देने का काम शुरू किया जा रहा है। इसके लिए यहां महानगर पालिका ने सर्वे से लेकर तमाम तैयारियां की हैं और सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। डॉक्‍टर्स का कहना है कि, जो वैक्सीन तैयार की जा र​ही हैं, वो कई चरणों में लोगों को दी जाएगी। ऐसे में इस वैक्सीन को लेकर लोगों में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। मसलन लोगों को किस तरह से इसके डोज लगाने हैं... ये चर्चा ज्‍यादा हो रही है।

    Over 750 volunteers get 1st dose in phase-3 trial of Bharat Biotechs corona vaccine Covaxin in Ahmedabad

    राज्य में कम हुए कोरोना मरीज
    इस बीच गुजरात में कोरोना से जुड़ी राहतभरी खबर है। यहां कोरोना के नए मरीजों में कमी आ रही है। बीते शनिवार को यहां 890 संक्रमित पाए गए। 1002 लोग ठीक हुए और सात लोगों की मौत हो गई। जबकि, कुल आंकड़ा देखा जाए तो अब तक यहां 2.40 लाख लोग कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से 2.26 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, अब तक कुल 4275 लोगों की इससे मौत हो चुकी है, जबकि 10 हजार 412 मरीजों का इलाज चल रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+