'भगोड़ा' नित्यानंद मामला: 2 बहनों ने UN में ऐफिडेविट बनवाया, बोलीं- हम आजाद, भारत नहीं लौटेंगी..
अहमदाबाद. विवादास्पद गुरू नित्यानंद किसी कैरिबियाई देश में रह रहा है। उस पर अपने ही पूर्व अनुयायी के बेटियों को अपहृत करने एवं अहमदाबाद स्थित आश्रम में बालश्रम कराने जैसे आरोप हैं। उसके पूर्व अनुयायी की 2 बेटियां भारत में नहीं हैं। पुलिस के अनुसार, वे लड़कियां इन दिनों कैरिबियाई देश वेस्ट इंडीज के आईलैंड बारबाडोस में हैं। उनके पिता ने बीते दिनों हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बेटियां की वापसी की गुहार लगाई थी। किंतु बेटियों ने अपने ही घरवालों पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही उन लड़कियों ने नित्यानंद को बेकसूर बताते हुए भारत लौटने पर असहमति जताई। कोर्ट की ओर से जब कहा गया कि नित्यानंद और उन लड़कियों को पेश किया जाए तो लड़कियों ने किसी अज्ञात स्थान से अपना वीडियो रिलीज किया। उन्होंने कहा कि उन्हें डर है कि भारत लौटने पर उनके पिता उन्हें नित्यानंद के खिलाफ रेप के झूठे केस दर्ज करने के लिए मजबूर करेंगे। यह भी कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही कोर्ट सुनवाई करे। वे भारत नहीं लौटेंगी।'

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन लड़कियों की ओर से गुजरात हाईकोर्ट में गुरुवार को ऐफिडेविट दायर किया गया है। इस ऐफिडेविट में उन्होंने यह भी बताया कि वे वेस्ट इंडीज के आईलैंड बारबाडोस के सेंट माइकल में रह रही हैं। उन्होंने कहा है कि वे किसी की अवैध हिरासत में नहीं हैं, बल्कि आजाद हैं और खुश हैं। वहीं, हाईकोर्ट में उन लड़कियों के परिजनों की ओर से कहा जा रहा है कि नित्यानंद और उसके कर्मचारियों ने उन्हें बहकाया है। वे वहां नित्यानंद की हिरासत में हैं। ऐसे में बंदी प्रत्यक्ष्यीकरण कानून के तहत उन्हें कस्टडी में लेकर पूछताछ हो।

वहीं, पता चला है कि लड़कियों ने जो ऐफिडेविट हाईकोर्ट के लिए भिजवाया है, वो उन्होंने 16 दिसंबर को बारबाडोस में बनवाया था। उससे पहले 5 दिसंबर को दायर किया गया ऐफिडेविट उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के वर्जीनिया में बनवाया गया था। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस बात पर जोर दिया है कि वे दोनों बहनें अपने पिता के साथ रहने को लेकर अपनी इच्छा बताने के लिए कोर्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। वे दोनों बहनें मूल रूप से तमिलनाडु की रहने वाली हैं।
इस मामले को पूरा समझने के लिए इन खबरों को पढ़ सकते हैें:-
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications