"नायक नहीं खलनायक हूं मैं.." कैदी ने हवालात में बनाया टिकटॉक वीडियो, हो गया वायरल

अहमदाबाद. गुजरात में अहमदाबाद के मेघाणीनगर पुलिस थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यहां एक कैदी ने लॉकअप के अंदर ही टिकटॉक वीडियो शूट कर लिया। उसने संजय दत्त की फिल्म के सॉन्ग "नायक नहीं खलनायक हूं मैं" का वीडियो बनाया। यह वीडियो वायरल होने पर पुलिस सवालों में घिर गई है। बता दें कि, पुलिस ने उक्त शख्स को विदेशी शराब की खेप के साथ पकड़ा था।

राज्य में दरअसल, डीआईजी की सूचना के बाद पुलिस द्वारा प्रोहिबिशन को लेकर कार्रवाई तेज की गई थी। इसी दौरान मेघाणीनगर पुलिस ने करण उर्फ तोतला शेखावत को 132 बोतल विदेशी शराब के साथ पकड़ा था। बाद में आरोपी के कुछ दोस्त उसे मिलने जेल आए थे। बताया जाता है कि, उसी दौरान कैदी ने "नायक नहीं खलनायक हूं मैं.." वाला वीडियो शूट कर लिया। टिकटॉक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि, शहर के आम नागरिकों के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, तोतला लोकअप के अंदर मोबाइल लेकर और उसके दोस्त बाहर खड़े हैं। वहीं "नायक नहीं खलनायक हूं मैं" सॉन्ग बज रहा है। बाद में उस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया, जो कि खूब देखा जा रहा है।

nayak nahi khalnayak hoon main

संवाददाता के अनुसार, आरोपी पहले भी कई बार प्रोहिबिशन के मामले में पकड़ा जा चुका है। मामले को लेकर जोन 4 डीसीपी नीरज बडगुजर ने कहा कि, मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं और इसमें किसी भी पुलिसकर्मी का इन्वॉल्वमेंट होने पर आवश्यक कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+