एक बच्चा होने के बाद पति ने लिया संन्यास, संबंध बनाने की पत्नी की मांग पर छोड़ दिया घर
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में सेक्स की डिमांड करने पर पत्नी को पीटने का मामला सामने आया है। महिला ने कहा कि जब उसने अपने पति से संबंध बनाने की मांग की तो उसने 'संन्यास' अपनाने की बात कहते हुए उसे पीट दिया। यही नहीं जब उसने ससुरालवालों को ये बात बताई तो उन्होंने भी मारपीट की। पीड़िता ने महिला थाने में पति और ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

चार साल पहले हुई थी शादी, बच्चा होने के बाद आया बदलाव
एफआईआर के मुताबिक, दनीलीम्डा की रहने वाली 22 वर्षीय महिला की शादी 14 मई 2016 को सरखेज के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक था, लेकिन 2018 में बच्चा होने के बाद अचानक से पति के व्यवहार में बदलाव आ गया।

पति से की संबंध बनाने की मांग तो हुई पिटाई
महिला के बताया, ''पिछले कुछ महीने से मेरे पति ने मेरे साथ सेक्स करना बंद कर दिया। जब भी मैं इसके लिए कहती, वह नाराज हो जाते और मेरी पिटाई कर देते। पति ने कहा कि उन्होंने संन्यास लिया है। जब मैंने सेक्स के लिए दबाव डाला तो वह घर छोड़कर चले गए। जब ये बात ससुरालवालों को पता चली तो उन्होंने भी प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।''

बच्चे के इलाज के लिए भी नहीं दिए पैसे
महिला ने बताया कि उसके पति ने किसी से पैसे उधार लिए थे, जिसकी वजह से वह काफी परेशान थे। उन्होंने मेरी और बच्चे का ध्यान रखना भी बंद कर दिया था। यही नहीं कुछ महीने पहले जब बेटे की आंत में इंफेक्शन हो गया था, तो उन्होंने इलाज के लिए पैसे तक नहीं दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications