अहमदाबाद में भीषण सड़क हादसा, 9 की मौत, 13 घायल
गुजरात के अहमदाबाद में सड़क हादसा सामने आया है। यहां इस्कॉन फ्लाईओवर पर कार हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग घायल हैं। यह हादसा सरखेज-गांधी नगर हाईवे पर हुआ है।
सोला सिविल हॉस्पिटल के मेडिकल ऑफिसर कृपा पटेल ने बताया कि 12 लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिसमे से 9 की मौत हो गई है जबकि जबकि 3 का इलाज चल रहा है। इस घटना का वीडियो सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है का गाड़ी के परखच्चे उड़ गए है।

गुजरात पुलिस ने बताया कि हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा देर रात तकरीबन 1.15 बजे हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि हिट एंड रन में शामिल जगुआर कार के ड्राइवर सत्य पटेल को भी चोट आई है। इस्कॉन मंदिर के करीब फ्लाईओवर को फिलहाल अस्थायी रूप से बंद कर दिया या है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एसयूवी कार ने डंपर को पीछे से टक्कर मारी, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। पीछे से आ रही लग्जरी कार जिसकी रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा रही होगी उसने वहां इकट्ठा भीड़ को रौंद दिया। मृतकों में बोताद और सुरेंद्रनगर के युवा शामिल हैं।
राजपथ क्लब की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने भीड़ को इतनी तेज टक्कर मारी कि लोग हवा में उड़ गए। लग्जरी कार जगुआर की इस टक्कर में 15 लोग घायल हुए हैं जबकि 9 लोगों की मौत हो गई।
मरने वालों में एक पुलिस कॉस्टेबल और एक होम गार्ड के जवान भी शामिल हैं। ये लोग ड्यूटी पर थे, इस दौरान हादसे में इनकी मौत हो गई। सोला सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी कृपा पटेल ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, यहां उनका इलाज चल रहा है।
इस हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दुख जाहिर किया है। उन्होने ट्वीट करके लिखा, हादसे काफी दुखी हूं, मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर करता हूं। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications