महात्मा गांधी के पोते को हार्ट अटैक, हालत गंभीर
हार्ट अटैक आने के बाद बिगड़ी कानुभाई की तबीयत।
गुजरात। महात्मा गांधी के पोते 86 साल के पोते कानुभाई को सोमवार को हार्ट अटैक आया है। जिसके बाद से वो सूरत के जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
महात्मा गांधी के पोते कानुभाई को हार्ट अटैक आने के बाद उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा है। उनको सूरत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानुभाई की हालत गंभीर बनी हुई है।
पिछले कई महीने से कानुभाई अपनी पत्नी शिवालक्ष्मी के साथ राधा कृष्ण मंदिर के संत निवास में रह रहे थे। सोमवार से अस्पताल में भर्ती कानुभाई की हालत में सुधार नहीं हो रहा है।
डॉक्टरों के मुताबिक, कानुभाई को वेंटिलेटर पर रखा गया है। कानुभाई ने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा अमेरिका में बिताया है।
गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को मार्कंडेय काटजू ने बताया पाखंडी और फ्रॉड
नासा में वैज्ञानिक रहे हैं कानुभाई
अमेरिका से लौटने का बाद कानुभाई मुंबई और दिल्ली के वृद्धाश्रमों मे रहे। पिछले कुछ महीने से वो सूरत में रह रहे हैं। कानुभाई महात्मा गांधी के तीसरे बेटे रामदास के पुत्र हैं।
कानुभाई अमेरिका में नासा में वैज्ञानिक रहे हैं और उनकी पत्नी वहां डॉक्टर थीं। वो 2014 में अमेरिका से साबरमती लौटे। इसके बाद वो लगातार वृद्धाश्रमों में रह रहे हैं।
और महात्मा गांधी को नहीं मिला नोबेल पुरस्कार...