फ्रेंच किस करते वक्त क्यों काट दी बीवी की जीभ, शख्स ने बताई अजीबोगरीब वजह
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में फ्रेंच किस करते वक्त पत्नी के जीभ काटने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने पत्नी की जीभ काटने की बात तो कबूल कर ली, लेकिन जो कारण बताया वो पुलिस के गले नहीं उतर रहा है। शख्स अभी न्यायिक हिरासत में है और उसे साबरमती जेल में रखा गया है।

क्या है पूरा मामला
अहमदाबाद के जुहापुरा में 9 अक्टूबर की रात 46 साल का अयूब मंसूरी अपनी पत्नी के साथ कमरे में सोया हुआ था। अचानक अयूब ने तसलीम से फ्रेंच किस के लिए कहा। तसलीम ने जैसे ही उसने अपनी जीभ बाहर निकाली, अयूब ने उसे हाथ से पकड़ा और चाकू से काट दिया। इसके बाद वह उसे कमरे में बाहर से बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

शख्स ने दिया अजीबोगरीब तर्क
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अयूब ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि एक-दूसरे के करीब आने के बाद उत्तेजना के दौरान उसने पाया कि बीवी की जीभ उसकी जीभ से चिपक गई है और वह अलग नहीं हो पा रही है। उसने जीभ को अलग करने की कई बार कोशिश की, इसी दौरान पत्नी की जीभ कट गई। उसकी जीभ से काफी खून बहने लगा। घबराहट में वह पत्नी को घर में बंद करने के बाद वह मौके से फरार हो गया।

बोल नहीं पा रही महिला, जेल भेजा गया आरोपी
पीड़िता तसलीम सर्जरी के बाद से वह लिक्विड डाइट पर हैं। वह अब भी बोल नहीं पा रही हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं, मंसूरी अभी न्यायिक हिरासत में है और उसे साबरमती जेल में रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications