बर्थडे पार्टी में चल रहा था हुक्का बार, लड़कों ने जमकर दागी गोलियां, तलवार-बंदूकों के साथ 10 अरेस्ट

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद शहर के दाणीलीमला इलाके के पार्टी प्लॉट में आयोजित एक पार्टी में उत्पात मचाकर कुछ लड़कों ने हदें पार कर दीं। अमीर घरानों के लड़कों ने यहां हुक्का पिए।सरेआम हुक्का बार चलने के साथ ही जमकर हर्ष फायरिंग भी हुई। केक तलवार से काटा गया। यह मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो सिपाहियों ने 10 लोगों को जाकर अरेस्ट कर लिया।

Hookah Bar and harsh Firing in a Birthday Party in Ahmedabad, 10 detained by Police

पुलिस के अनुसार, उन लोगों के पास से बंदूक, पिस्तौल और एक तलवार भी जब्त की गई है। तलवार को वे केक काटने के लिए लाए थे। पता चला है कि, दाणीलीमडा इलाके में रविवार की रात को एक बर्थडे पार्टी हुई थी। जहां देव बादशाह नाम के शख्स ने तलवार से केक काटा। उसके बाद जमकर गोलियां दागी गईं। वहीं, इस पार्टी में हुक्का बार की भी व्यवस्था की गई थी, जहां मौजूद लोग बेफिक्र होकर हुक्के का मजा ले रहे थे। उस दौरान किसी ने यहां का एक वीडियो शूट कर लिया था।

Hookah Bar and harsh Firing in a Birthday Party in Ahmedabad, 10 detained by Police

​वीडियो को वायरल कर दिया गया तो मामला पुलिस के पास पहुंचा। दाणीलीमडा पुलिस थाने के इंचार्ज एमएम लालीवाला ने बताया कि, आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज होगा। फोटो में एक जना तलवार से केक काटते हुए भी दिख रहा है। बताया जा रहा है कि, वहीं मौके पर ऐसी पार्टी का आयोजन किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+